18 C
Raipur
Thursday, February 12, 2026

डंडे से पीटकर कर दी सरपंच की हत्या,बैक भी जला दी .

HomeChhattisgarhSUKUMAडंडे से पीटकर कर दी सरपंच की हत्या,बैक भी जला दी .

Date:

सुकमा: 07 मार्च 2023 (स्टाफ रिपोर्टर )

छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले के केरलापाल थाना क्षेत्र में सरपंच की अज्ञात लोगों द्वारा हत्या कर दी गयी | सूत्रों के अनुसार जिले के पोगाभेज्जी सरपंच पूनम सन्ना मंगलवार की सुबह स्वव्यम के घर के निर्माणकार्य को देखने सुकमा से अपने गाँव पोगाभेज्जी जा रहा था | इस दौरान पोगाभेज्जी और रबडीपारा के बीच नाले के पास अज्ञात लोगों ने उनकी हत्या कर दी |

पुलिस के अनुसार सरपंच पूनम सन्ना को गाँव से पहले ही कुछ दूर रोक लिया गया था और उनके साथ मारपीट शुरू कर दी गयी| सरपंच के सिर पर डंडे से घातक वार होने के कारण गंभीर चोट आई | जिसके बाद सरपंच की मौत हो गयी | और सरपंच के बाईक को भी आग लगा दी गयी है | घटना मंगलवार की दोपहर लगभग 12 बजे की बताई जा रही है | ग्रामीणों के द्वारा सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच में जुट गयी है |

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related