36.6 C
Raipur
Tuesday, March 10, 2026

भिलाई में एक दुसरे का हाथ काटते मिले, हुक्का-गांजे के साथ 32 लोग हिरासत में…

HomeChhattisgarhभिलाई में एक दुसरे का हाथ काटते मिले, हुक्का-गांजे के साथ 32...

Date:

दुर्ग-भिलाई: 03 फरवरी 2025 (स्वतंत्र छत्तीसगढ़)

छत्तीसगढ़ के भिलाई में बीते दिन सुबह 4 बजे लगभग 200 पुलिसकर्मियों ने तालपुरी परिजात कॉलोनी में छापेमारी की। इस दौरान फ्लैट में प्रेमी जोड़ा मिला, जो नशे की हालत में ब्लेड से अपने हाथ काट रहे थे। इनके साथ ही 32 लोग हिरासत में लिए गए हैं, इनमें कुल 4 लड़कियां भी शामिल हैं। मामला भिलाई नगर थाना क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक पुलिस को जो हाथ काटते मिले उनमें साहिल कामले (22) निवासी हाउसिंग-बोर्ड जामुल और मेनका साहू (21) निवासी घासीदास नगर भिलाई के रहने वाले हैं। हालांकि इनका कहना है कि वह शादी कर लिए हैं | लेकिन पुलिस का कहना है कि नशीली गोली या इंजेक्शन से ऐसी हालत होती है।

दरअसल, तालपुरी परिजात कॉलोनी BPL कार्डधारियों के लिए बनाई गई है, लेकिन जिनको अलॉट किया गया है, वह लोग दूसरों को किराए पर दे दिए हैं। कॉलोनी वाले नशे और हुल्लड़बाजी को लेकर लगातार शिकायत कर रहे थे, जिसके बाद पुलिस ने छापेमारी की। पुलिस की 6 अलग-अलग टीमों ने सभी संदिग्ध फ्लैटों के दरवाजे खटखटाए और जांच की। इस दौरान लोग गांजा और हुक्का पीते मिले। पुलिस ने 2 हजार फ्लैट की चेकिंग की। ये लोग शाम ढलते ही कॉलोनी में शराब और दूसरे तरह के नशे में डूबे रहते हैं।

दुर्ग एएसपी अभिषेक झा ने बताया कि ये लोग रात में नशे की हालत में आपस में मारपीट और गाली गलौज करते हैं, जिससे कॉलोनी के लोग परेशान थे। अलग-अलग फ्लैट में रह रहे 32 लोगों को हिरासत में लिया है। इस पूरी कार्रवाई में SSP अभिषेक झा, CSP सत्य प्रकाश, CSP हरीश पाटिल, DSP हेम प्रकाश नायक, थाना प्रभारियों में कपिल देव पांडेय, राजेश मिश्रा, केशव कोसले, प्रशांत मिश्रा, मेहश ध्रुव, IPS राहुल बंसल, एसआई चेतन चंद्राकर, गुरविंदर सिंह संधू और अमित अदानी सहित बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी मौजूद रहे।

follow us on channel: https://whatsapp.com/channel/0029VaSGTZ1Lo4hYCjY45G2q follow us on facebookhttps://www.facebook.com/share/166C8TLDZZ

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related