HomeCHHATTISGARHबिलासपुर डाक विभाग ने 100 करोड़ का कारोबार कर इतिहास रचा और...

Date:

बिलासपुर डाक विभाग ने 100 करोड़ का कारोबार कर इतिहास रचा और पाया पूरे देश में पहला स्थान मिला…

बिलासपुर: 03 जनवरी 2025 (स्वतंत्र छत्तीसगढ़)

बिलासपुर डाक विभाग ने एक ही दिन में 100 करोड़ रुपए का कारोबार किया ,जिसके कारण पोस्टल लाइफ इंश्योरेंस के क्षेत्र में बिलासपुर संभाग को पूरे देश में पहला स्थान मिला है। 140 सालों के इतिहास में पहली बार किसी संभाग ने इतनी बड़ी उपलब्धि हासिल की है। यह उपलब्धि पोस्टल लाइफ इंश्योरेंस के 141वें स्थापना दिवस पर हासिल की गई। मुख्य पोस्टमास्टर जनरल, निदेशक डाक सेवाएं छत्तीसगढ़ परिमंडल और अधीक्षक डाकघर विनय प्रसाद के मार्गदर्शन में यह कीर्तिमान स्थापित किया गया।

बता दें कि पोस्टल लाइफ इंश्योरेंस (PLI) की शुरुआत 1 फरवरी 1884 को डाक विभाग के कर्मचारियों की आर्थिक सुरक्षा के लिए की गई थी। स्वतंत्रता के बाद इस योजना का विस्तार किया गया और अब यह सभी स्नातक नागरिकों के लिए उपलब्ध है। यह योजना कम प्रीमियम और अधिक बोनस के साथ जनकल्याणकारी बीमा सुविधा प्रदान करती है। सबसे बड़ी बात यह है कि 140 सालों के इतिहास में पहली बार किसी संभाग ने एक दिन में इतनी बड़ी राशि का व्यवसाय किया है, जो बिलासपुर संभाग की कार्यकुशलता और लोगों के बीच इस योजना की बढ़ती लोकप्रियता को दर्शाता है।

follow us on channel: https://whatsapp.com/channel/0029VaSGTZ1Lo4hYCjY45G2q follow us on facebookhttps://www.facebook.com/share/166C8TLDZZ

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

नौकरी लगाने के नाम पर 5.50 लाख की ठगी, पैसे मांगने पर धमकी देने का आरोप; एक आरोपी गिरफ्तार…

स्वतंत्र छत्तीसगढ़ लखनपुर में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सुपरवाइजर की...

छत्तीसगढ़ में अब महंगी हुई RTO की 15 सेवाएं, बस परमिट 4 गुना महंगा; जानिए नई फीस…

स्वतंत्र छत्तीसगढ़ रायपुर: छत्तीसगढ़ में परिवहन विभाग की 15...

रायपुर में 13वीं बार सजा ‘तिझारिन’ का रंग, महिलाओं ने बिखेरा प्रतिभा का जलवा…

स्वतंत्र छत्तीसगढ़ तीजा पर्व पर संगी मितान सेवा संस्थान...