36.3 C
Raipur
Tuesday, March 10, 2026

नगरीय निकाय चुनाव: बिना वोटिंग बीजेपी की 23 जगह जीत…

HomeChhattisgarhनगरीय निकाय चुनाव: बिना वोटिंग बीजेपी की 23 जगह जीत...

Date:

रायपुर : 03 फरवरी 2025 (स्वतंत्र छत्तीसगढ़)

छत्तीसगढ़ नगरीय निकाय चुनाव में 11 फरवरी को वोटिंग और 15 फरवरी को इसके नतीजे आ जाएंगे। लेकिन इससे पहले ही 23 जगह भाजपा के प्रत्याशियों की जीत हो चुकी है। 5 नगर निगम में 6 पार्षदों की निर्विरोध जीत हुई है। वहीं, 4 नगर पालिका में 6 पार्षद और 14 नगर पंचायत के 21 वार्डों में बीजेपी के कैंडिडेट निर्विरोध चुने गए है। कहीं कांग्रेस के प्रत्याशियों ने अपना नाम वापस ले लिया तो किसी वार्ड में सिर्फ एक ही नामांकन आने से भाजपा की जीत हुई है। वहीं, बसना नगर पंचायत अध्यक्ष डॉ. खुशबू अग्रवाल निर्विरोध अध्यक्ष बनी हैं। जाने कहाँ कहाँ मिली जीत:

  • बिलासपुर निगम वार्ड नंबर 13- कांग्रेस उम्मीदवार श्याम पटेल ने नामांकन फॉर्म के साथ जाति प्रमाण पत्र जमा नहीं किया। इससे नामांकन निरस्त हो गया और बीजेपी प्रत्याशी रमेश पटेल को वॉकओवर मिल गया।
  • मुंगेली नगर पालिका – यहां 2 वार्डों में भाजपा पार्षदों की जीत हुई है। वार्ड 10 में धारनी पुरुषोत्तम राठौर और वार्ड 17 से भीखम शिव शंकर यादव निर्विरोध जीते हैं। दोनों ही वार्ड में कांग्रेस ने अपने कैंडिडेट को उतारा था। लेकिन नाम वापसी के आखिरी दिन कांग्रेस के अधिकृत प्रत्याशियों ने अपना नाम वापस ले लिया। वहीं कांग्रेस ने भाजपा पर खरीद फरोख्त का आरोप लगाया है।
  • कोरबा नगर निगम- वार्ड 18 से नरेन्द्र कुमार देवांगन जीत गए हैं। कांग्रेस प्रत्याशी हरीश कुमार को टिकट दिया, लेकिन कांग्रेस प्रत्याशी ने नामांकन ही जमा नहीं किया था। नरेन्द्र देवांगन कैबिनेट मंत्री लखनलाल देवांगन के भाई हैं। कांग्रेस ने भाजपा पर प्रत्याशी को डराने धमकाने का आरोप लगाया है।
  • दीपका नगर पालिका- यहां के वार्ड 8 से भाजपा प्रत्याशी आलोक परेडा के अलावा 2 निर्दलीय प्रत्याशियों ने नामांकन भरा, लेकिन अंतिम तारीख में नाम पास ले लिया है। एक नाम होने के बाद रिटर्निंग अफसर ने निर्विरोध विजयी घोषित किया ।
  • सरायपाली नगर पालिका– यहां के 2 वार्डों में भाजपा कैंडिडेट की जीत हुई है। वार्ड 5 से रोहित प्रधान और वार्ड 13 से गंगाराम पटेल को वॉकओवर मिला है।
  • कटघोरा नगर पालिका – वार्ड नंबर 13 से भाजपा प्रत्याशी का एकमात्र नामांकन दाखिल हुआ। BJP प्रत्याशी शिवमती नीतू पटेल का एकमात्र नामांकन दाखिल हुआ है, जबकि कांग्रेस की घोषित प्रत्याशी सीता पटेल ने नामांकन ही नहीं भरा।
  • दुर्ग नगर निगम वार्ड नंबर 21- कांग्रेस प्रत्याशी मीरा सिंह ने नामांकन वापस लिया। इससे भाजपा प्रत्याशी विद्यावती सिंह बिना वोटिंग ही जीत गईं। इस वार्ड से भी किसी प्रत्याशी ने नामांकन नहीं भरा था।
  • रायगढ़ नगर निगम- वार्ड नंबर 18 कांग्रेस प्रत्याशी शीला साहू के नाम वापस लेने के बाद भाजपा उम्मीदवार पूनम सोलंकी निर्विरोध निर्वाचित हो गई हैं। वार्ड नंबर 45 के पार्षद पद के कांग्रेस प्रत्याशी खिरीलाल सिंह ठाकुर ने भी नाम वापस लिया। इससे भाजपा प्रत्याशी नारायण पटेल जीत गए।
  • भिलाई नगर निगम- वार्ड नंबर 35 में कांग्रेस कैंडिडेट मनोज सिन्हा के नाम वापस लेने से भाजपा उम्मीदवार चंदन यादव जीते।
  • बिलाईगढ़ नगर पंचायत – दो वार्ड में भाजपा के 2 पार्षद निर्विरोध जीत हुई है। वार्ड 2 में घनश्याम कहार वार्ड 3 से मुकेश जायसवाल और वार्ड 8 से सौभाग्य शरण सिंह निर्विरोध पार्षद चुने गए हैं। वार्ड 8 में सिर्फ एक ही कैंडिडेट ने नामांकन भरा था। वहीं वार्ड 2 और 3 में निर्दलीय प्रत्याशियों ने नाम वापस ले लिया। नगर पंचायत के 15 वार्ड में केवल 6 वार्डों पर ही कांग्रेस ने अपने प्रत्याशियों को उतारा है।
  • नगर पंचायत पथरिया के वार्ड 5 से भाजपा के मनोज कुमार पांडेय और वार्ड 7 मेलाराम जायसवाल निर्विरोध पार्षद चुने गए हैं।
  • नगर पंचायत सीतापुर के वार्ड 14 से भाजपा के विवेक कुमार नामदेव निर्विरोध पार्षद चुने गए हैं। कांग्रेस पार्षद प्रत्याशी ने अपना नामांकन वापस ले लिया इसलिए निर्वाचन अधिकारी ने निर्विरोध विजयी घोषित किया।
  • नगर पंचायत बगीचा के वार्ड 1 से रामनिवास गुप्ता निर्विरोध पार्षद चुने गए हैं।
  • नगर पंचायत समोदा के वार्ड 15 से सत्येन्द्र चेलक को वॉकओवर मिल गया।
  • नगर पंचायत फिंगेश्वर के वार्ड 6 से दीपक श्रीवास को वॉकओवर मिल गया।
  • नगर पंचायत बसना के वार्ड 4 से आशीष साहू, वार्ड 11 से महेन्द्र सिंह और वार्ड 13 से गंगाराम पटेल निर्विरोध पार्षद चुने गए हैं।
  • नल पंचायत डोंडी के वार्ड 8 से माधुरी रावटे और वार्ड 9 से राजेन्द्र कुमार मानकर निर्विरोध पार्षद चुने गए हैं।​​​​​​​
  • नगर पंचायत चिखलाकसा के वार्ड 4 से राजू रावटे निर्विरोध पार्षद चुने गए हैं।​​​​​​​
  • नगर पंचायत बारसूर के वार्ड 1 से गीता बघेल निर्विरोध पार्षद चुने गए हैं।​​​​​​​
  • नगर पंचायत कोंटा के वार्ड 13 से पी विजय कुमार परिमि निर्विरोध पार्षद चुने गए हैं।​​​​​​​
  • नगर पंचायत नया बाराद्वार के वार्ड 7 से जितेश शर्मा ओवर मिल गया।
  • नगर पंचायत डभरा के वार्ड 7 से राधा देवी टंडन और वार्ड 15 से जयशंकर पटेल निर्विरोध पार्षद चुने गए हैं।

follow us on channel: https://whatsapp.com/channel/0029VaSGTZ1Lo4hYCjY45G2q follow us on facebookhttps://www.facebook.com/share/166C8TLDZZ

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

महासमुंद में अवैध पेट्रोल-डीजल कारोबार का भंडाफोड़, 47,700 लीटर ईंधन जब्त, 6 आरोपी गिरफ्तार…

महासमुंद / छत्तीसगढ़ हाइलाइट्स:• घोड़ारी स्थित बालाजी फर्सी फैक्ट्री...