32.1 C
Raipur
Wednesday, May 6, 2026

रायपुर में फिर नशीली गोलियों का सप्लायर गिरफ्तार…

HomeChhattisgarhरायपुर में फिर नशीली गोलियों का सप्लायर गिरफ्तार...

Date:

रायपुर : 03 फरवरी 2025 (स्वतंत्र छत्तीसगढ़ )

राजधानी रायपुर में नशीली टैबलेट सप्लाय करने वाला गिरफ्तार हुआ है। आरोपी बैग में टैबलेट भरकर बेचने ले जा रहा था, इस बात की भनक पुलिस को लगते ही आरोपी को घेराबंदी करके गिरफ्तार कर लिया। युवक के पास से टैबलेट जब्त कर ली गई है , और उसे NDPS एक्ट में जेल भेजा गया है। रायपुर SSP डॉ लाल उम्मेद सिंह निर्देश पर पुलिस नशे के खिलाफ अभियान चला रही है। जिसमें अवैध प्रतिबंधित मादक पदार्थ समेत सूखे नशे को रोकने लिए प्रयास किया जा रहा है। 1 फरवरी को खमतराई पुलिस को सूचना मिली कि खमतराई ओवरब्रिज की तरफ से सूरज दुर्गा नाम का व्यक्ति भनपुरी की ओर जा रहा है। वह नशीली टैबलेट की सप्लाई कर रहा है। पुलिस ने व्यक्ति की पहचान कर उसे घेर लिया।

आरोपी के कब्जे से अलग-अलग प्रकार की करीब 1610 टैबलेट मिली है। टैबलेट से जुड़े कोई भी वैध दस्तावेज व्यक्ति के पास नहीं थे। इस मामले में पुलिस एनडीपीएस एक्ट के तहत एक्शन ले रही है। उसके अलावा पुलिस मामले में फॉरवर्ड और बैकवर्ड लिंकेज के आधार पर अन्य लोगों से पूछताछ कर रही है।

follow us on channel: https://whatsapp.com/channel/0029VaSGTZ1Lo4hYCjY45G2q follow us on facebookhttps://www.facebook.com/share/166C8TLDZZ

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related