30.4 C
Raipur
Tuesday, March 10, 2026

भारत ने 150 रन से जीता पांचवां टी-20…

HomeSportsभारत ने 150 रन से जीता पांचवां टी-20...

Date:

मुंबई : 02 फरवरी 2025 (स्वतंत्र छत्तीसगढ़)

भारत ने इंग्लैंड को 150 रन के बड़े अंतर से पांचवां टी-20 मात दिया। भारत ने सीरीज भी 4-1 से जीती और मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में इंग्लैंड ने बॉलिंग चुनी। भारत ने अभिषेक शर्मा की सेंचुरी के दम पर 9 विकेट खोकर 247 रन बना दिए। जवाब में इंग्लिश टीम 10.3 ओवर में 97 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। अभिषेक ने 135 रन बनाए, यह किसी भारतीय प्लेयर का सबसे बड़ा टी-20 स्कोर रहा। उन्होंने बॉलिंग में 2 विकेट भी लिए। मोहम्मद शमी ने 3 विकेट लिए। शिवम दुबे और वरुण चक्रवर्ती को भी 2-2 विकेट मिले। इंग्लैंड से फिल सॉल्ट ने 55 रन बनाए, वहीं ब्रायडन कार्स ने 3 विकेट लिए। भारत और इंग्लैंड के बीच वनडे सीरीज 6 फरवरी से शुरू होगी। इसमें दोनों टीमें 3 मैच खेलेंगी।

follow us on channel: https://whatsapp.com/channel/0029VaSGTZ1Lo4hYCjY45G2q follow us on facebookhttps://www.facebook.com/share/166C8TLDZZ

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related