31 C
Raipur
Saturday, April 25, 2026

महासमुंद में अवैध पेट्रोल-डीजल कारोबार का भंडाफोड़, 47,700 लीटर ईंधन जब्त, 6 आरोपी गिरफ्तार…

HomeChhattisgarhMAHASAMUNDमहासमुंद में अवैध पेट्रोल-डीजल कारोबार का भंडाफोड़, 47,700 लीटर ईंधन जब्त, 6...

Date:

महासमुंद / छत्तीसगढ़

हाइलाइट्स:
• घोड़ारी स्थित बालाजी फर्सी फैक्ट्री में छापा
• 47,700 लीटर पेट्रोल-डीजल जब्त, कीमत करीब 45 लाख रुपये
• 6 आरोपी हिरासत में, टैंकर, मोबाइल और नगदी भी बरामद

अवैध ईंधन भंडारण का खुलासा

महासमुंद पुलिस और सायबर पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में ग्राम घोड़ारी स्थित बालाजी फर्सी फैक्ट्री में अवैध रूप से पेट्रोल और डीजल के भंडारण और हेराफेरी का बड़ा मामला सामने आया है। पुलिस को मिली सूचना के आधार पर की गई छापेमारी में कुल 47,700 लीटर पेट्रोल-डीजल बरामद किया गया, जिसकी अनुमानित कीमत 45,22,130 रुपये बताई जा रही है। पुलिस के अनुसार फैक्ट्री का संचालन फर्सी पत्थर उद्योग के नाम पर किया जा रहा था, लेकिन इसके आड़ में बड़े पैमाने पर पेट्रोल-डीजल का अवैध कारोबार चल रहा था।

ट्रक चालकों से खरीदकर अधिक कीमत में बेचते थे ईंधन

जांच के दौरान पुलिस को फैक्ट्री परिसर में 20 बड़े ड्रम और सिनटेक्स टैंक में पेट्रोल-डीजल भरा हुआ मिला। मौके पर मौजूद राहुल यादव, ओमप्रकाश उर्फ कालिया, उमेश साहू, सुशंक च्वाईसी, शिवानंद और बिट्टु कुमार सिंह सहित छह लोगों को हिरासत में लिया गया। आरोपियों के पास से तीन मोबाइल फोन और नगदी रकम भी जब्त की गई है। प्रारंभिक पूछताछ में पता चला कि आरोपी सड़क पर चलने वाले ट्रक ड्रायवरों से कम कीमत पर पेट्रोल-डीजल खरीदते थे और दूसरे ड्रायवरों को अधिक कीमत पर बेचकर भारी मुनाफा कमा रहे थे।

टैंकर सहित बड़ी मात्रा में ईंधन बरामद

पुलिस ने बताया कि जप्त सामग्री में 10,120 लीटर पेट्रोल, 37,580 लीटर डीजल, तीन टैंकर और अन्य उपकरण शामिल हैं। टैंकरों में कुल 24,860 लीटर डीजल और 8,865 लीटर पेट्रोल रखा गया था। आरोपियों के खिलाफ आवश्यक वस्तु अधिनियम और धारा 287 बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर उन्हें न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया है। पुलिस अधिकारियों ने कहा कि जिले में अवैध पेट्रोल-डीजल कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए यह कार्रवाई की गई है और सभी थाना प्रभारियों को ऐसे मामलों पर कड़ी निगरानी रखने के निर्देश दिए गए हैं।

पुलिस की सख्ती से बढ़ा भरोसा

महासमुंद पुलिस और सायबर टीम आरोपियों से आगे भी पूछताछ कर रही है और पूरे नेटवर्क की जांच जारी है। अधिकारियों का कहना है कि समय पर की गई कार्रवाई से न केवल अवैध ईंधन कारोबार पर रोक लगेगी, बल्कि आम लोगों में सुरक्षा और कानून व्यवस्था के प्रति भरोसा भी मजबूत होगा। पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें, ताकि समय रहते कार्रवाई की जा सके।

ख़बरें और भी…

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

न्यू एज मीडिया में दक्ष बनें जनसंपर्क अधिकारी: आयुक्त रजत बंसल की सख्त चेतावनी…

स्वतंत्र छत्तीसगढ़ डेस्क -रायपुर मुख्य बिंदु न्यू एज मीडिया...

रायपुर में आज सजेगी सुरों की महफ़िल, VENUS MUSICAL GROUP की पेशकश में झलकेगा अतीत की ललक …

स्वतंत्र छत्तीसगढ़ डेस्क - रायपुर हाइलाइट बॉक्स: मायाराम सुरजन हॉल...

एम्स रायपुर और श्री सत्य साई ट्रस्ट की साझेदारी: स्वास्थ्य अनुसंधान को मिलेगी नई गति…

स्वतंत्र छत्तीसगढ़ डेस्क -रायपुर हाइलाइट्स:• एम्स रायपुर और श्री...