30.4 C
Raipur
Tuesday, March 10, 2026

बीजेपी के गढ़ में कांग्रेस का सेंध: भाजपा प्रत्याशी ने वापस लिया नामांकन…

HomeChhattisgarhबीजेपी के गढ़ में कांग्रेस का सेंध: भाजपा प्रत्याशी ने वापस लिया...

Date:

रायपुर: 02 फरवरी 2025 ( स्वतंत्र छत्तीसगढ़)

छत्तीसगढ़ के नगरीय निकाय चुनावों में जहां भाजपा के प्रत्याशी निर्विरोध निर्वाचित हो रहे हैं, वहीं आरंग विधानसभा के समोदा नगर पंचायत के वार्ड नंबर 15 में भाजपा के पार्षद प्रत्याशी हेमलाल मिरी ने अपना नामांकन वापस ले लिया। उनके नामांकन वापस लेने के कारण कांग्रेस प्रत्याशी सत्येंद्र चेलक निर्विरोध पार्षद निर्वाचित हो गए, जिससे भाजपा में हलचल मच गई।

बताया जा रहा है कि नामांकन वापसी के बाद हेमलाल मिरी गायब हो गए थे, और इस मामले की शिकायत भाजपा समोदा मंडल ने आरंग पुलिस थाने में की थी। भाजपा ने आरोप लगाया कि हेमलाल मिरी के गायब होने के पीछे कांग्रेस प्रत्याशी सत्येंद्र चेलक और उनके भाई संजय चेलक का हाथ था। हालांकि, शनिवार की देर शाम हेमलाल मिरी अपने पिता के साथ आरंग थाना पहुंचे। उन्होंने भाजपा नेता और कार्यकर्ताओं पर उनके परिवार पर दबाव डालने का आरोप लगाया, जिसके बाद क्षेत्रीय राजनीति में तकरार बढ़ गई।

हेमलाल मिरी ने अपनी शिकायत में कहा कि वे समोदा नगर पंचायत के वार्ड नंबर 11 से भाजपा पार्षद पद के लिए दावेदारी कर रहे थे, लेकिन भाजपा के कुछ नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उन्हें वार्ड नंबर 15 से टिकट दिया, जहां उनका कोई जनाधार नहीं था। इसके बाद, उन्होंने परिवार और कार्यकर्ताओं की सहमति से बिना किसी दबाव के अपना नामांकन वापस लिया।

इस पूरे मामले पर आरंग टीआई राजेश सिंह ने कहा कि हेमलाल मिरी के गायब होने की शिकायत उनके परिजनों ने नहीं की थी। शनिवार को हेमलाल अपने पिता के साथ थाने पहुंचे और बयान दिया कि उन्होंने अपनी मर्जी से समोदा नगर पंचायत के वार्ड नंबर 15 से नामांकन वापस लिया है। हेमलाल ने उनके अपहरण की अफवाह को भी गलत बताया।

follow us on channel: https://whatsapp.com/channel/0029VaSGTZ1Lo4hYCjY45G2q follow us on facebookhttps://www.facebook.com/share/166C8TLDZZ

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

महासमुंद में अवैध पेट्रोल-डीजल कारोबार का भंडाफोड़, 47,700 लीटर ईंधन जब्त, 6 आरोपी गिरफ्तार…

महासमुंद / छत्तीसगढ़ हाइलाइट्स:• घोड़ारी स्थित बालाजी फर्सी फैक्ट्री...