21.9 C
Raipur
Tuesday, March 10, 2026

भाजपा सरकार के खिलाफ कांग्रेस ने जारी किया आरोप पत्र, तो वित्त मंत्री चौधरी ने उड़ाया मजाक…

HomeChhattisgarhभाजपा सरकार के खिलाफ कांग्रेस ने जारी किया आरोप पत्र, तो वित्त...

Date:

रायपुर: 02 फरवरी 2025 (स्वतंत्र छत्तीसगढ़)

कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में पार्टी के नेताओं ने भाजपा सरकार के एक वर्ष के कार्यकाल को लेकर आरोप पत्र जारी किया। इस मौके पर आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में पीसीसी चीफ दीपक बैज ने कहा कि 1 साल में भाजपा सरकार विफल साबित हो चुकी है।

दीपक बैज ने आरोप लगते हुए कहा कि कवर्धा, बलौदा बाजार में हिंसक घटनाएं हुई हैं। युवाओं की नौकरी लगाने के नाम पर छल किया गया। कहां हैं साढ़े 18 लाख पीएम आवास, किसे मिला। 500 रुपए में सिलेण्डर कब दिया जाएगा? अवैध शराब की गंगा बहाने का काम किया जा रहा है। कई स्कूलों में शिक्षक और चाक डस्टर तक नहीं हैं। बिजली बिल अब महंगी हो चुकी है। बेरोज़गारी भत्ता, तेंदूपत्ता संग्राहक बीमा योजना, कोदो कुटकी रागी खरीदी आदिवासी क्षेत्रों में बंद हो चुकी है। कानून व्यवस्था चुनाव में बड़ा मुद्दा है। छत्तीसगढ़ को अपराध का गढ़ बना दिया है।

इस बीच नगरीय निकाय चुनाव को लेकर भाजपा-कांग्रेस में आरोप प्रत्यारोप शुरू हो गया है। इधर कांग्रेस के आरोप पत्र पर वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने पलटवार किया है। वित्त मंत्री ने कहा कि कांग्रेस के 5 साल पर आरोप लगाना शुरू करे तो पूरा उपन्यास लिख जाएगा। विद्यार्थी,युवा,महिला हर वर्ग के लोग निराश है।

दीपक बैज का पलटवार:

वित्त मंत्री ओपी चौधरी के कटाक्ष पर पलटवार करते हुए कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि, हम भाजपा के 15 साल की सरकार के कार्यकाल पर आरोप लगाने लगें तो पूरा इतिहास लिख जायेगा और पन्ने कम पड़ जायेंगे।

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

महासमुंद में अवैध पेट्रोल-डीजल कारोबार का भंडाफोड़, 47,700 लीटर ईंधन जब्त, 6 आरोपी गिरफ्तार…

महासमुंद / छत्तीसगढ़ हाइलाइट्स:• घोड़ारी स्थित बालाजी फर्सी फैक्ट्री...