25.1 C
Raipur
Saturday, May 9, 2026

विमान पर गिरी आकाशीय बिजली…

HomeInternationalविमान पर गिरी आकाशीय बिजली...

Date:

देश-विदेश : 26 जनवरी 2025 (स्वतंत्र छत्तीसगढ़ )

ब्राजील के साओ पाउलो एयरपोर्ट पर बिजली गिरने से ब्रिटिश एयरवेज का एक विमान क्षतिग्रस्त हो गया, जिसके कारण कई उड़ानें रद्द करनी पड़ीं. वीडियो में देखा जा सकता है कि विमान पर बिजली गिर रही है, जबकि विमान गेट पर उड़ान भरने के लिए तैयार था. जानकारी के मुताबिक, यह घटना शुक्रवार को साओ पाउलो के ग्वारूलोस एयरपोर्ट पर हुई. इस दौरान अपनी फ्लाइट का इंतजार कर रहे एक यात्री ने इस पल को अपने मोबाइल कैमरे में कैद कर लिया, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है |

यात्री बर्नहार्ड वार ने बताया कि एक “भयानक तूफान” आया था, जिसके कारण कई उड़ानें रद्द कर दी गईं, जिसमें उनकी फ्लाइट भी शामिल है. वार ने कहा, “जब हम खिड़की से बाहर देख रहे थे, तो हम देख सकते थे कि एयरफील्ड के पास बिजली गिर रही है, इसलिए मैंने सोचा कि अच्छा होगा कि मैं अपने विमान से इसका वीडियो बना सकूं.” तभी उनकी किस्मत ने साथ दिया, क्योंकि बिजली उनके ठीक सामने विमान पर गिरी. हालांकि, जब किसी विमान पर बिजली गिरती है, तो उसे अनिवार्य निरीक्षण से गुजरना पड़ता है, जिससे उड़ान में देरी हो सकती है |

ख़बरें और भी…

Follow us on whatsapp channel: https://whatsapp.com/channel/0029VaSGTZ1Lo4hYCjY45G2q   Follow us on Facebook: https://www.facebook.com/share/166C8TLDZZ/

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

भारत-दक्षिण कोरिया संबंधों को नई दिशा देगा राष्ट्रपति ली जे-म्युंग का दौरा…

स्वतंत्र छत्तीसगढ़ हाइलाइट्स बॉक्स 19 से 21 अप्रैल तक भारत...

सीजफायर की पहल: क्या इजराइल-लेबनान तनाव में आएगी राहत?

स्वतंत्र छत्तीसगढ़ डेस्क हाइलाइट 10 दिन के सीजफायर पर...

अमेरिका का बड़ा कदम: होर्मुज स्ट्रेट पर नाकेबंदी का ऐलान, वैश्विक बाजार में हड़कंप…

स्वतंत्र छत्तीसगढ़ डेस्क मुख्य बिंदु: अमेरिका ने होर्मुज स्ट्रेट पर...