29.7 C
Raipur
Monday, March 30, 2026

वन्देमातरम का सामूहिक गायन 10 अलग अलग स्थानों में एक साथ किया गया…

HomeChhattisgarhवन्देमातरम का सामूहिक गायन 10 अलग अलग स्थानों में एक साथ किया...

Date:

मनेन्द्रगढ़ : 26 जनवरी 2025 (स्वतंत्र छत्तीसगढ़)

एकल अभियान के द्वारा श्री राम मंदिर प्रांगण में वंदे मातरम का कार्यक्रम संपन्न हुआ।
मंच पर मुख्य अतिथि ठाकुर प्रसाद केसरी, सतीश उपाध्याय,  कृष्णा निशी, अनिल केसरवानी, नीरज अग्रवाल (नीटू), उपस्थित थे। मुख्य वक्ता पतंजलि योग समिति के जिला प्रभारी सतीश उपाध्याय रहे ।
जया कर ने बताया कि छत्तीसगढ़ राज्य में वंदे मातरम गायन कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है जिसमें यह ध्यान रखा गया है कि यह गीत संपूर्ण भारत के जन-जन के कंठ का गीत बनकर सभी के बीच लोकप्रियता बना रहे। वन्देमातरम के 150 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर यह आयोजन एकल अभियान द्वारा किया गया।। यह कार्यक्रम अंचल के 10 स्थानों पर एक साथ किया गया।। मनेंद्रगढ़ नागपुर,केल्हारी, जनकपुर, कटगोड़ी,पटना,बैकुंठपुर, बचरा पोंडी, खड़गंवा, रामगढ़ में वन्देमातरम गायन हुआ।

एकल अभियान के अंचल सचिव आर डी दीवान ने एकल परिचय प्रस्तुत करते हुए बताया कि एकल अभियान ने शिक्षा,खेलकूद के अलावा अन्य सामाजिक क्षेत्र में भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराई है, यह अभियान पंचमुखी शिक्षा के माध्यम से समाज में परिवर्तन की अलख जगा रहा है
कार्यक्रम का संचालन राजेश यादव ने किया कार्यक्रम में लखन श्रीवास्तव,धर्मेंद्र पटवा, दिनेश्वर मिश्रा, जेके सिंह, अनुपमा निशी, डॉ रश्मि सोनकर, जया कर, सीमा सिंह, कृष्णा यादव, सरोज यादव, मुकेश चंद्राकर, हरभजन सिंह, एकल विद्यालय के आचार्य गण सहित समाज के सभी वर्ग के लोग उपस्थित होकर सामूहिक वन्देमातरम का गायन किया ।

ख़बरें और भी…

Follow us on whatsapp channel: https://whatsapp.com/channel/0029VaSGTZ1Lo4hYCjY45G2q   Follow us on Facebook: https://www.facebook.com/share/166C8TLDZZ/

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

अंबिकापुर जेल वार्ड में नियमों की अनदेखी, 2 प्रहरी निलंबित…

अंबिकापुर /छत्तीसगढ़ मुख्य बिंदु गंभीर बीमारी का हवाला देकर...