23.1 C
Raipur
Sunday, March 29, 2026

छ.ग.विधानसभा सचिवालय में दिनेश शर्मा (सचिव) ने किया ध्वजारोहण, परेड की सलामी ली…

HomeChhattisgarhछ.ग.विधानसभा सचिवालय में दिनेश शर्मा (सचिव) ने किया ध्वजारोहण, परेड की सलामी...

Date:

रायपुर : 26 जनवरी 2025 (स्वतंत्र छत्तीसगढ़)

विधान सभा सचिवालय में गणतंत्र दिवस उमंग एवं उल्लास के साथ मनाया गया । विधान सभा के सचिव दिनेश शर्मा ने प्रातः 8.30 बजे ध्वजारोहण कर परेड की सलामी ली। ध्वजारोहण पश्चात् दिनेश शर्मा ने विधान सभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह का सचिवालय के अधिकारियों/ कर्मचारियों के लिए संदेश का वाचन किया।

डॉ. रमन सिंह ने इस अवसर पर सचिवालय के अधिकारियों/ कर्मचारियों को अपनी शुभकामनाएं देते हुए कहा कि-संविधान के सृजन से ही देश की आजादी का मूल लक्ष्य हमने हासिल किया। हमारा संविधान वास्तव में सीमाओं का निर्धारण है चाहे वह एक नागरिक की सीमा हो या एक समाज की सीमा हो या फिर राज्य या राष्ट्र की सीमा हो, व्यवस्था का सुसंचालन ही संविधान का मूल उद्देश्य है । संविधान में अधिकारों के साथ-साथ दायित्वों/ कर्तव्यों का भी उल्लेख किया गया है। प्रत्येक नागरिक के अलग-अलग भूमिका में अलग-अलग कर्तव्य होते हैं, इसलिये हमारा यह प्रयास होना चाहिए कि हम जिस भी भूमिका में हों, अपने दायित्वों एवं कर्तव्यों का निर्वहन ईमानदारी से करें, तभी हम इस देश के प्रति, समाज के प्रति अपना सकारात्मक योगदान देते हुए एक अच्छे नागरिक होने का दायित्व पूर्ण कर सकेंगे।

ख़बरें और भी…

Follow us on whatsapp channel: https://whatsapp.com/channel/0029VaSGTZ1Lo4hYCjY45G2q   Follow us on Facebook: https://www.facebook.com/share/166C8TLDZZ/

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

अंबिकापुर जेल वार्ड में नियमों की अनदेखी, 2 प्रहरी निलंबित…

अंबिकापुर /छत्तीसगढ़ मुख्य बिंदु गंभीर बीमारी का हवाला देकर...