36.1 C
Raipur
Sunday, March 29, 2026

पिछले साल के धान खरीदी का टूटा रिकॉर्ड: आंकड़ा 145 लाख मीट्रिक टन से पार…

HomeChhattisgarhपिछले साल के धान खरीदी का टूटा रिकॉर्ड: आंकड़ा 145 लाख मीट्रिक...

Date:

रायपुर: 25 जनवरी 2025 (रायपुर डेस्क)

छत्तीसगढ़ में 14 नवम्बर से शुरू हुए धान खरीदी का सिलसिला जारी है। अब तक के आंकड़ों के अनुसार पिछले वर्ष 144.92 लाख मीट्रिक टन धान की खरीदी की तुलना में इस बार आज तक हुई धान खरीदी का आंकड़ा 145 लाख मीट्रिक टन से पार हो गया है।

खाद्य विभाग के अधिकारियों ने बताया कि प्रदेश के 25 लाख 13 हजार किसान धान बेच चुके हैं। धान खरीदी के एवज में बैंक लिकिंग व्यवस्था के तहत अभी तक किसानों को 29 हजार 599 करोड़ रूपए का भुगतान किया गया है।

धान खरीदी के साथ-साथ कस्टम मीलिंग के लिए धान का उठाव किया जा रहा है। अब तक 110 लाख मीट्रिक टन धान के उठाव के लिए डीओ और टीओ जारी कर दिया गया है। जबकि 87 लाख मीट्रिक टन से अधिक धान का उठाव हो चुका है। जहां धान खरीदी अभी  31 जनवरी 2025 तक चलेगी। प्रदेश के समस्त पंजीकृत कृषकों को खरीफ विपणन वर्ष 2024-25 में धान विक्रय हेतु टोकन की सुविधा ऑनलाईन एप्प (टोकन तुंहर हांथ) एवं उपार्जन केन्द्रों में आज 25 जनवरी 2025 तक के लिए उपलब्ध कराया गया है। किसान अपनी सुविधा अनुसार तिथि का चयन कर नियमानुसार धान विक्रय कर सकते है।

बता दें कि राज्य सरकार द्वारा इस वर्ष के लिए 27.78 लाख किसानों द्वारा पंजीयन कराया गया है। जिनमे 1.59 लाख नए किसान शामिल है। एवं 2739 उपार्जन केन्द्रों के माध्यम से 160 लाख मीट्रिक टन धान खरीदी अनुमानित है। राज्य सरकार द्वारा समर्थन मूल्य के तहत 24 जनवरी को 30 हजार 762 किसानों से 1.41 लाख मीट्रिक टन धान की खरीदी की गई है। जिस हेतु 58 हजार 997 टोकन जारी किए गए थे।

follow us on channel:

https://whatsapp.com/channel/0029VaSGTZ1Lo4hYCjY45G2q

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

अंबिकापुर जेल वार्ड में नियमों की अनदेखी, 2 प्रहरी निलंबित…

अंबिकापुर /छत्तीसगढ़ मुख्य बिंदु गंभीर बीमारी का हवाला देकर...