37.1 C
Raipur
Sunday, March 29, 2026

85 करोड़ की ठगी में कलिंगा विश्वविद्यालय के नाइजीरियाई छात्रों पर भी की कार्रवाई…

HomeChhattisgarh85 करोड़ की ठगी में कलिंगा विश्वविद्यालय के नाइजीरियाई छात्रों पर भी...

Date:

रायपुर: 24 जनवरी 2025 (रायपुर डेस्क)

वर्तमान में साइबर ठगी के मामले में साइबर पुलिस ने छत्तीसगढ़ के साथ ओडिशा और राजस्थान में दो दिनों तक 40 स्थानों पर छापेमारी की है। पुलिस ने गुरुवार को 85 करोड़ रुपये की ठगी के मामले में 62 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जिनमे नया रायपुर स्थित कलिंगा यूनिवर्सिटी में कंप्यूटर की पढ़ाई कर रहे तीन नाइजीरियन छात्र एबदुलाजीज बेना राबीयू, बसीर सुलेमान, अमीनू गरबा भी शामिल हैं। उन्हें हॉस्टल से ही गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने दो करोड़ की रकम को होल्ड कराया है।

आरोपितों के विरुद्ध कई राज्यों में कुल 1,435 रिपोर्ट दर्ज हैं। साइबर पुलिस ने बताया है कि सभी आरोपित बैंकों में म्यूल अकाउंट खुलवाकर साइबर ठगी करने वालों को खाता उपलब्ध कराने का काम करते थे। रायपुर आईजी अमरेश मिश्रा के मार्गदर्शन में 100 सदस्यीय टीमों ने आपरेशन ‘साइबर शील्ड’ चलाया गया था।

Follow us on channel link:

https://whatsapp.com/channel/0029VaSGTZ1Lo4hYCjY45G2q

खबरें और भी…

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

अंबिकापुर जेल वार्ड में नियमों की अनदेखी, 2 प्रहरी निलंबित…

अंबिकापुर /छत्तीसगढ़ मुख्य बिंदु गंभीर बीमारी का हवाला देकर...