18.1 C
Raipur
Sunday, February 15, 2026

इंडियन मेडिकल एसोसिएशन रायपुर के अध्यक्ष बने डॉ. सोलंकी, नए पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह 19 जनवरी को, मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे सीएम साय…

HomeChhattisgarhइंडियन मेडिकल एसोसिएशन रायपुर के अध्यक्ष बने डॉ. सोलंकी, नए पदाधिकारियों का...

Date:

रायपुर : 18 जनवरी 2025 (रायपुर डेस्क)

विगत दिनों इंडियन मेडिकल एसोसिएसन रायपुर का चुनाव सम्पन्न हुआ, जिसमे राष्ट्रवादी पेनल के डॉ. कुलदीप सोलंकी अध्यक्ष डॉ. केतन शाह व डॉ. किशोर झा व्दय उपाध्यक्ष व डॉ. संजीव श्रीवास्तव सचिव, प्रचंड बहुमत से निर्वाचित हुए। रायपुर के इतिहास में यह चुनाव अमूतपूर्व रहा जिसमे रायपुर के वरिष्ठि डॉ अनिल वर्मा, डॉ शुषमा वर्मा, डॉ मानिक चटर्जी, डॉ संदीप दवे, डॉ अखिलेश दुबे डॉ गमीर सिंग डॉ पूर्णेन्दु सक्सेना सहित 527 लोगों ने मतों का उपयोग किया। नई टीम चिकित्सकों की सभी समस्यावों के लिए पूरी ऊर्जा के साथ काम करेंगे । प्रमुख रूप से नर्सिंग होम एक्ट में आने वाली अग्निशमन व प्रदूषण बोर्ड की समस्यावों का न्यायोचित निराकरण करना, आयुष्मान भारत योजना का समयबद्ध भुगतान व नर्सिंग होम में होने वाली हिंसा के समाधान के लिए एसोसियेसन, चिकित्सकों के साथ कंधा से कंधा मिलाकर काम करेंगे ।

इस वर्ष आई.एम.ए. का प्रमुख लक्ष्य माननीय डॉ रमन सिंह तात्कालिक मुख्य मंत्री व क्षेत्तीय विधायक, राजस्व मंत्री माननीय बृजमोहन अग्रवाल छत्तीसगढ़ के शासन काल में शहर के हृदय स्थल में आबंटित 12000 वर्ग फीट जमीन पर राजधानी के अनुरूप आई.एम.ए. भवन का निर्माण हैं जिसके लिए चिकित्सक गण डॉ कमल वर्मा, डॉ. देवेन्द्र नायक, डॉ. यूसुफ मेनन, डॉ कमलेश्वर अग्रवाल, डॉ. सुभाष अग्रवाल, डॉ. सुरेन्द्र शुक्ला आदि ने मुक्त हस्त से वित्तिय सहयोग किया है। आगे भी चिकित्सक गण इस भवन के निर्माण के लिए सहयोग करेंगे। भवन में 2 छोटे सेमीनार हॉल 1 बड़ा सेमीनार हॉल रहेगा, जिसमे चिकित्सक अपनी विषयो के अनुसार उपयोग कर सकेंगे इसके अतिरिक्त सभी विषय के संगठनों को एक कमरा कार्यालय के रूप में देने की योजना हैं। राजधानी के अनुरूप 10 ऐसे कमरे होंगें जिसमें प्रदेश व प्रदेश के बाहर आने वाले चिकित्सकों की रुकने व भोजन के लिए कैंटीन की व्यवस्था रहेगी। रायपुर के चिकित्सकों के लिए रीक्रीएशन रुप व जिम की व्यवस्था भी रहेगी ।

शपथ ग्रहण समारोह में प्रदेश के मुख्य मंत्री विष्णु देव साय मुख्य अतिथि, डॉ रमन सिंह विधान सभा अध्यक्ष, श्याम बिहारी जायसवाल स्वास्थ्य मंत्री, बृजमोहन अग्रवाल सांसद एवं रायपुर के विधायक गण राजेश मुणत विधायक, पुरंदर मिश्रा, सुनील सोनी, मोती लाल साहू उपस्थित रहेंगे।

शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन दिनांक:-19 जनवरी दिन-गुरुवार को शाम 5 बजे काली बाड़ी चौक आई.एम.ए. के भवन स्थल में ही आयोजन सुनिश्चित हुआ हैं । शपथ ग्रहण समारोह में आई.एम.ए. की अपेक्षा रहेगी कि शासन द्वारा नए भवन के लिए एक करोड़ की सहयोग राशि की घोषणा करे व माननीय संसद व विधायकों से भी अनुरोध रहेगा कि संसद निधि व विधायक निधि से भवन निर्माण के लिए वित्तीय सहयोग कर हमें अनुग्रहित करें समारोह में नया रायपुर आई.एम.ए. अध्यक्ष डॉ. पी.यू. सक्सेना व उनकी टीम का भी शपथ ग्रहण होना सुनिश्चित हुआ हैं’ इस अवसर पर डॉ विमल चोपड़ा प्रांत संयोजक चिकित्सा प्रकोष्ठ भी उपस्थित रहेंगे । आई.एम.ए. पूर्ण रुप से गैर राजनैतिक संगठन है और समभाव से सब सदस्यों के हित में काम करेगी। सपथ ग्रहण रायपुर के प्रतिष्ठित शिशु रोग विशषज्ञ, डॉ अनूप वर्मा के द्वारा किया जाना तय हुआ है।

स्वतंत्र छत्तीसगढ़ चैनल के अपडेट्स के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक कर follow कर सकते हैं |

https://whatsapp.com/channel/0029VaSGTZ1Lo4hYCjY45G2q

स्वतंत्र छत्तीसगढ़ facebook से जुड़ने के लिए नीचे लिंक पर क्लिक करें |

https://www.facebook.com/61568911671229

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

पंचम म्यूजिकल ग्रुप ने धूमधाम से मनाया संजय सिंह का जन्मदिन…

रायपुर/ छत्तीसगढ़ रायपुर शहर में 14 फरवरी को जानेमाने Pancham...

बस्तर पर्यटन को नई रफ्तार: प्राकृतिक धरोहरों पर बढ़ीं सुविधाएँ, रोजगार और स्थानीय अर्थव्यवस्था को मिला संबल…

बस्तर/छत्तीसगढ़ हाइलाइट्स:• चित्रकोट, तीरथगढ़ सहित प्रमुख स्थलों पर आधारभूत...

वेलेंटाइन डे पर रायपुर में हाई अलर्ट, पार्क-मॉल में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात…

रायपुर/छत्तीसगढ़ हाइलाइट्स:• सार्वजनिक स्थलों पर पुरुष व महिला पुलिसकर्मी...