31.1 C
Raipur
Thursday, April 2, 2026

सीतापुर का BEO लिया गया हिरासत में, दफ्तर का बाबू और एक टीचर भी ACB के घेरे में…

HomeChhattisgarhसीतापुर का BEO लिया गया हिरासत में, दफ्तर का बाबू और एक...

Date:

अम्बिकापुर: 15 जनवरी 2025 (स्वतंत्र छत्तीसगढ़ टीम)

एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने खंड शिक्षा अधिकारी (BEO) के कार्यालय पर छापा मारते हुए बड़ा खुलासा किया है। इस कार्रवाई में एक क्लर्क, एक शिक्षक और खंड शिक्षा अधिकारी को हिरासत में लिया गया है। तीनों पर 15,000 रुपये रिश्वत लेने का गंभीर आरोप है।

सर्किट हाउस में एसीबी की टीम तीनों आरोपियों से सघन पूछताछ कर रही है। इस मामले को लेकर शिक्षा विभाग में हड़कंप मच गया है। छापेमारी की इस कार्रवाई के बाद अन्य अधिकारियों और कर्मचारियों के बीच अफरा-तफरी का माहौल देखने को मिला है।

जानकारी के मुताबिक, एसीबी की टीम ने शिकायत के आधार पर यह कार्रवाई की। आरोप है कि तीनों अधिकारी और कर्मचारी ने मिलकर एक सरकारी काम के बदले रिश्वत की मांग की थी। फिलहाल, उनसे पूछताछ जारी है और जल्द ही मामले में प्रेस नोट जारी कर गिरफ्तारी की पुष्टि की जा सकती है।मामले की गंभीरता को देखते हुए तीनों अधिकारियों को निलंबित किए जाने की संभावना जताई जा रही है। शिक्षा विभाग के वरिष्ठ अधिकारी इस पर विचार कर रहे हैं।

इस औचक कार्रवाई से साफ है कि एसीबी शिक्षा विभाग में फैले भ्रष्टाचार को लेकर पूरी तरह सतर्क है। इस तरह की कार्रवाई से अन्य विभागों को भी कड़ा संदेश गया है कि भ्रष्टाचार को कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

स्वतंत्र छत्तीसगढ़ के खबरों से जुड़ने के लिए व्हाट्सअप चैनल को फॉलो करें👇

https://whatsapp.com/channel/0029VaSGTZ1Lo4hYCjY45G2q

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

छत्तीसगढ़ की बेटी किरण पिस्दा का कमाल—खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स से अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल तक का प्रेरक सफर…

रायपुर/छत्तीसगढ़ हाईलाइट बॉक्स: खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स में शानदार प्रदर्शन से...

रायपुर में सनसनी: पुलिसकर्मी ने पत्नी और बेटी की हत्या कर थाने में किया सरेंडर…

रायपुर / छत्तीसगढ़ हाइलाइट : राजधानी रायपुर में दोहरे हत्याकांड...