17.1 C
Raipur
Saturday, February 14, 2026

मोवा ओवरब्रिज पर डामरीकरण बया कर रहा भ्रष्टाचार, 24 घंटे के भीतर ही उखाड़ने लगी बजरी …

HomeChhattisgarhमोवा ओवरब्रिज पर डामरीकरण बया कर रहा भ्रष्टाचार, 24 घंटे के भीतर...

Date:

रायपुर : 10 जनवरी 2025 (स्वतंत्र छत्तीसगढ़ )

मोवा ओवरब्रिज को 3 से 8 जनवरी बंद रखकर 82 लाख खर्च डामरीकरण किया गया। लाखों लोग इस दौरान परेशान हुए। गुरुवार को सुबह ओवरब्रिज चालू किया गया लेकिन 60 मिनट यानी एक घंटे के भीतर बजरी निकलने लगी और देखते ही देखते पूरी सड़क उधड़ गई। अब फिर से एक बार सड़क रहेगी बंद | जिसके कारण लोगो को परेशानी का सामना करना पडेगा |

इसकी जानकारी मिलते ही प्रशासनिक अमले में हड़कंप मचा और आला अफसर आनन-फानन में वहां पहुंचे। नए डामरीकरण की पूरी लेयर उधड़ी देखकर अफसरों के पैरों तले जमीन खिसक गई। ठेकेदार को बुलाकर तुरंत नए सिरे से डामरीकरण करने को कहा गया। अब एक बार फिर डामर की परत उखाड़कर डामरीकरण किया जाएगा, यानी लाखों लोग फिर परेशान होंगे। डामरीकरण का ठेका देकर एक बार भी यहां जांच करने नहीं पहुंचने वाले अफसर गुरुवार को घंटों यहीं डटे रहे। इस दौरान ठेकेदार के कर्मचारी ओवरब्रिज पर गिट्‌टी बजरी हटाने के लिए झाड़ू लगवाते रहे। अफसरों की लापरवाही का ही नतीजा रहा कि लाखों लोगों ने जिस ओवरब्रिज के डामरीकरण के लिए 7 दिन तकलीफ उठाई, उसका कोई फायदा नहीं हुआ।

कैसे हो रही लीपापोती :

पीडब्ल्यूडी के अफसरों का मानना है कि ठेकेदार ने डामर को 140 डिग्री की जगह 160 डिग्री में गर्म कर दिया। इससे डामर जल गया और गिट्टी में मिक्स नहीं हो पाया।

अफसर और इंजीनियर देखने नहीं आए कि मापदंडों के अनुसार डामर-गिट्‌टी का मिश्रण किया जा रहा है या नहीं। जबकि इसकी जिम्मेदारी पीडब्ल्यूडी के अफसरों की है।

ज्वाइंट पर बीटी और सीसी का लेबल नहीं मिलाने से जर्क आ रहा है। ओवरब्रिज पर 30 एमएम का डामरीकरण करना था ऐसा नहीं किया।बारिश में पानी निकासी के लिए बनाई नाली डामरीकण के बाद ऊपर हो गई |

एसके कोरी सीई: प्लांट में डामर ओवर हिट हो गया इस कारण इसकी चिपकने की क्षमता कम हो जाती है। यही वजह है कि गाड़ियों की आवाजाही शुरू होते ही सड़क उधड़ गई। एक दो दिन में मिलिंग मशीन से परत उखाड़कर दोबारा डामरीकरण किया जाएगा।

रोशन साहू एसडीओ: ओवरब्रिज पर डामर करने से पहले उसकी जांच की गई थी। ऐसा लगता है डामर ओवर बर्न होने की वजह से गिट्टी निकल गई है। दोबारा क्रैपिंग कर डामरीकरण किया जाएगा |

डॉ शम्स परवेज, रसायन ​विशेषज्ञ, रविवि: खराब क्वालिटी का डामर होने से होता है ऐसा

ख़बरें और भी…

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related