18.7 C
Raipur
Saturday, February 14, 2026

शिवराज सिंह चौहान आ रहे छत्तीसगढ़, प्रधानमंत्री आवास योजना के हितग्राहियों को देंगे मकान की चाबी…

HomeChhattisgarhशिवराज सिंह चौहान आ रहे छत्तीसगढ़, प्रधानमंत्री आवास योजना के हितग्राहियों को...

Date:

रायपुर : 10 जनवरी 2025 ( स्वतंत्र छत्तीसगढ़ )

शुक्रवार को केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान पहुचेंगे छत्तीसगढ़। निकाय चुनाव से पहले शहरी इलाकों में भाजपा मास्टर स्ट्रोक खेलने जा रही है। लोगों को सरकारी योजना के तहत आवास सौपने जा रही है। दुर्ग के नगपुरा में मोर आवास मोर अधिकार कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री लोगों को मकान की चाबी सौंपेंगे।

प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण और पीएम जनमन के आवास हितग्राहियों को चाबी दी जा रही है। इस दौरान रूरल मेसन प्रशिक्षणार्थियों को सामग्री बांटी जाएगी, उत्कृष्ट काम करने वाले ग्राम पंचायतों, जनपद पंचायतों और स्वयं सेवी संस्थाओं को सम्मानित किया जाएगा। व्यक्तिगत शौचालय के हितग्राहियों को प्रोत्साहन राशि, स्वच्छाग्राही स्वच्छता समूह का सम्मान और स्वच्छता किट का वितरण, समूहों को बैंक लिंकेज एवं डेमो चेक वितरण, ड्रोन दीदीयों को प्रशस्ति पत्र वितरण, लखपती दीदी को प्रशस्ति पत्र और स्वामित्व योजना पट्‌टा बांटा जाएगा।

कार्यक्रम की अध्यक्षता मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, अति विशिष्ट अतिथि विधानसभा अध्यक्ष डॉ रमन सिंह, उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा, उपमुख्यमंत्री अरुण साव होंगे। सरकार के मंत्री विशिष्ट अतिथि के रुप में मंच पर होंगे।

खबरे और भी…

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related