29.8 C
Raipur
Sunday, March 29, 2026

जेपी सीमेंट की संपत्ति कुर्क करेगा निगम,7 करोड़ 82 लाख का संपत्ति-कर जमा नहीं करने पर जारी हुआ वारंट, 14 जनवरी तक मिला समय…

HomeChhattisgarhजेपी सीमेंट की संपत्ति कुर्क करेगा निगम,7 करोड़ 82 लाख का संपत्ति-कर...

Date:

भिलाई : 04 जनवरी 2025 ( स्वतंत्र छत्तीसगढ़ )

भिलाई निगम भिलाई सेक्टर-4 में संचालित जेपी सीमेंट की संपत्ति कुर्क करेगा। इस मामले में निगम ने जेपी सीमेंट लिमिटेड के खिलाफ जब्ती वारंट भी जारी किया है। इसमें लिखा है कि जेपी सीमेंट लिमिटेड सेक्टर 4 का बकाया संपत्ति कर 7 करोड़ 82 लाख रुपए का भुगतान नहीं किया गया है।

भिलाई निगम आयुक्त राजीव कुमार पाण्डेय ने बताया कि, छत्तीसगढ़ नगर पालिका निगम अधिनियम के तहत जेपी सीमेंट लिमिटेड को मांग पत्र जारी किया गया था। उसके तहत उन्हें 30 दिन के भीतर संपत्ति-कर जमा करना था। लेकिन उन्होंने समय पर संपत्ति-कर नहीं जमा किया। इस कारण उन्हें संपत्ति कुर्क करने का नोटिस दिया गया है।

निगम ने प्रबंधक जेपी सीमेट लिमिटेड सेक्टर-4 भिलाई के खिलाफ 3 जनवरी को चल संपत्ति को अधिग्रहण करते हुए कुर्की वारंट जारी किया है। इसके तहत जोन के सहायक राजस्व अधिकारी अनिल मेश्राम को यह निर्देश दिया गया है कि, वो किसी भी समय भवन के बाहरी या भीतरी दरवाजे या खिड़की को तोड़कर संपत्ति को अधिगृहीत कर सकते हैं।

14 जनवरी तक का दिया गया है समय

निगम ने जो कुर्क वारंट जारी किया है, उसमें जेपी सीमेंट प्रबंधन को 14 जनवरी 2025 तक का समय दिया गया है। यदि वो इस समय के पहले पूरा संपत्तिकर जमा करते देते हैं, तो कुर्की की कार्रवाई रुक जाएगी। यदि सम्पत्ति कर जमा नहीं होता है, तो यह कार्रवाई की जाएगी।

कई बड़े संस्थानों को मिला नोटिस, पर एक्शन नहीं

यह पहली बार नहीं जब निगम ने किसी संस्थान को कुर्की का वारंट जारी किया है। भिलाई नगर निगम ने इससे पहले भी भिलाई के कई बड़े संस्थान विशेषकर शिक्षा से जुड़े संस्थानों को करोड़ों के संपत्ति कर को अदा करने का नोटिस देकर कुर्की की चेतावनी दी थी, लेकिन उनके खिलाफ आज तक कोई कार्रवाई नहीं हुई।

खबरे और भी…

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

अंबिकापुर जेल वार्ड में नियमों की अनदेखी, 2 प्रहरी निलंबित…

अंबिकापुर /छत्तीसगढ़ मुख्य बिंदु गंभीर बीमारी का हवाला देकर...