स्वतंत्र छत्तीसगढ़
रायपुर, छत्तीसगढ़। संगीत प्रेमियों के लिए एक शानदार संगीतमय शाम का आयोजन किया जा रहा है। S R प्रोडक्शन प्रस्तुत करता है सुर मधुर म्यूजिकल ग्रुप की द्वितीय प्रस्तुति, जिसमें हिंदी फिल्म संगीत के महान संगीतकार एस.डी. बर्मन, आर.डी. बर्मन और बप्पी लाहिरी को उनके लोकप्रिय और सदाबहार गीतों के माध्यम से विशेष श्रद्धांजलि दी जाएगी।
हेड लाइंस
सुर मधुर म्यूजिकल ग्रुप की द्वितीय प्रस्तुति 20 अगस्त को
एस.डी. बर्मन, आर.डी. बर्मन और बप्पी लाहिरी स्पेशल संगीतमय कार्यक्रम
मायाराम सुरजन हॉल में शाम 6:30 बजे से सजेगी संगीत की महफिल
मुख्य अतिथि होंगे योगेश अग्रवाल, कई विशिष्ट कलाकार देंगे प्रस्तुति

संगीत से सजेगी यादगार शाम : यह विशेष कार्यक्रम 20 अगस्त 2026, गुरुवार को मायाराम सुरजन हॉल, रजबंधा मैदान, रायपुर में आयोजित होगा। कार्यक्रम शाम 6:30 बजे से रात 11 बजे तक चलेगा। आयोजकों ने शहर के संगीत प्रेमियों से इस संगीतमय आयोजन में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने की अपील की है।
मुख्य अतिथि सहित गणमान्य अतिथियों की रहेगी मौजूदगी : कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में श्री योगेश अग्रवाल, पूर्व अध्यक्ष, छत्तीसगढ़ राइस मिल एसोसिएशन शामिल होंगे। विशिष्ट अतिथि श्री अवतार भारती बाघल, पार्षद, इंदिरा गांधी वार्ड क्रमांक 27 तथा विशेष अतिथि के रूप में वरिष्ठ मंच संचालक एवं समाजसेवी श्री लक्ष्मीनारायण लाहोटी उपस्थित रहेंगे।
इन कलाकारों की रहेगी विशेष प्रस्तुति : कार्यक्रम के संस्थापक एवं डायरेक्टर संजय वर्मा हैं, जबकि संयोजिका श्रीमती रचना वर्मा और संयोजक सुनील कोरी हैं। मंच संचालन डॉ. ऋतु श्रीवास्तव करेंगी। सहयोगी के रूप में दिलीप श्रीवास्तव, शेषगिरी राव और कमल बड़वानी अपनी भूमिका निभाएंगे। अतिथि गायक घनश्याम शर्मा, संगीत शिक्षक, और करुण सरोज अपनी प्रस्तुति देंगे, वहीं सेलिब्रिटी गायिका रोशनी त्रिपाठी भी अपनी गायकी से श्रोताओं का मनोरंजन करेंगी। तकनीकी सहयोग प्रदीप साहू का रहेगा।
सदाबहार संगीत को समर्पित होगी प्रस्तुति : एस.डी. बर्मन की मधुर धुनों, आर.डी. बर्मन के प्रयोगधर्मी संगीत और बप्पी लाहिरी के लोकप्रिय संगीत की रंगत से सजी यह शाम संगीत प्रेमियों के लिए खास अनुभव बनने की उम्मीद है। कार्यक्रम में सुर, संगीत और यादगार फिल्मी गीतों का खूबसूरत संगम देखने को मिलेगा।
खबरें और भी…



I’m impressed by how stable the connection is even on mobile data. Great experience overall with 93jililogin, keep it up.