17.1 C
Raipur
Saturday, February 14, 2026

छात्राओं के सामने हुआ नग्न,बच्ची के सीने पर मारी लात,नाबालिग की गंदी हरकतों से स्टूडेंट्स हो रहे परेशान…

HomeChhattisgarhछात्राओं के सामने हुआ नग्न,बच्ची के सीने पर मारी लात,नाबालिग की गंदी...

Date:

बिलासपुर : 04 जनवरी 2025 ( स्वतंत्र छत्तीसगढ़ )

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में स्कूली छात्राएं नाबालिग लड़के से परेशान हैं। उनका कहना है कि, आरोपी रास्ता रोककर कपड़े उतारकर नग्न प्रदर्शन करता है। विरोध करने पर बीते बुधवार को आरोपी ने एक छात्रा से मारपीट की और उसके सीने पर लात भी मारी।

छेड़छाड़ और मारपीट से परेशान छात्राओं ने घटना की शिकायत मोपका चौकी में की थी, लेकिन चौकी प्रभारी ने कोई कार्रवाई नहीं की और न ही थानेदार ने ध्यान दिया। इसके बाद छात्राएं SP दफ्तर पहुंचीं। मामला सरकंडा थाना क्षेत्र का है।

नाबालिग लड़के से छात्राएं परेशान

मोपका स्थित सरकारी स्कूल में पढ़ने वाली छात्राओं का कहना है कि, एक नाबालिग लड़का स्कूल से जाते और आते समय उन्हें रोककर छेड़छाड़ करता है। उन्हें दूर से आते देख अपने सारे कपड़े उतार देता है। इसके बाद गंदी हरकत करते हुए इशारा करता है।

विरोध करने पर छात्रा की कर दी पिटाई

बीते बुधवार को उसने एक बच्ची को रोक लिया। बच्ची ने उसकी गंदी हरकतों का विरोध किया, तब उसने छात्रा से मारपीट कर दी। यहां तक उसके सीने पर लात मारी। इस बात की जानकारी परिजनों को हुई तो सभी स्कूल पहुंच गए और बच्चियों की छुट्‌टी कराने लगे। इस दौरान स्कूल के प्राचार्य ने कारण पूछा तब उन्होंने पूरी बात बताई।

चौकी में की शिकायत फिर भी नहीं हुई कार्रवाई

इसके बाद सभी परिजन शिकायत करने मोपका चौकी पहुंचे। पुलिस कोरे कागज पर शिकायत दर्ज करने लगी, जब लोगों ने FIR दर्ज करने की बात कही तो अधिकारी गुस्से में आ गया, लेकिन इस मामले में कोई कार्रवाई नहीं की।

एक बच्ची ने चेहरा देखा तो दूसरे ने गाड़ी का नंबर

बच्ची और परिजनों ने बताया कि आरोपी अपने पूरे मुंह पर हमेशा कपड़ा बांधकर आता था, इसलिए छात्राएं उसे नहीं पहचान पाती थी। एक छात्रा ने उसका चेहरा देख लिया है। वहीं दूसरी बच्ची ने उसकी गाड़ी का नंबर नोट किया है।

लोगों ने पुलिस को नंबर दिया है, जिसके आधार पर आरोपी की तलाश करने का दावा किया जा रहा है।

आरोपी कूटी पारा के बच्चियों को करता है टारगेट

बाइक सवार नाबालिग आरोपी कुटीपारा की बच्चियों को टारगेट करता था। अब तक इस गांव की 10-12 बच्चियों से इस तरह छेड़छाड़ कर चुका है। मोपका स्कूल के साथ ही कुटीपारा से बिजौर स्कूल जाने वाली बच्चियों का रास्ता रोककर भी उसने छेड़छाड़ की है।

बच्चों को लेकर एसपी दफ्तर पहुंचे परिजन

पुलिस के उदासीन रवैए से परेशान होकर स्कूली छात्राओं को लेकर परिजन गुरुवार को SP ऑफिस पहुंच गए। यहां SP दफ्तर का घेराव कर उन्होंने आरोपी पर कार्रवाई करने की मांग की। इस दौरान SP रजनेश सिंह कार्यालय से बाहर थे।

लिहाजा, एडिशनल एसपी उदयन बेहार ने उनसे मुलाकात की। लोगों ने उन्हें घटना की पूरी जानकारी दी।

चौकी प्रभारी को लगाई फटकार

इसके बाद एडिशनल एसपी ने चौकी प्रभारी और स्टाफ को कार्यालय बुलाया। लोगों के सामने ही उन्हें जमकर फटकार लगाई। तब चौकी प्रभारी ने गाड़ी नंबर की जानकारी नहीं होने की बात कही। इससे नाराज ASP ने शाम तक आरोपी के बाइक का नंबर ट्रेस कर हर हाल में पकड़ने के निर्देश दिए।

उन्होंने सरकंडा थाना प्रभारी नितेश पांडेय को भी फोन कर मामले को गंभीरता से लेने को कहा।

खबरे और भी…

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related