18 C
Raipur
Thursday, February 12, 2026

25 फीट गहरी खाई में गिरी कार 2 कर्मचारियों की मौत,कुसमुंडा से सूरजपुर जा रहे थे 4 SECL कर्मी; 2 की हालत गंभीर…

HomeChhattisgarh25 फीट गहरी खाई में गिरी कार 2 कर्मचारियों की मौत,कुसमुंडा से...

Date:

कोरबा : 04 जनवरी 2025 ( स्वतंत्र छत्तीसगढ़ )

छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में एक तेज रफ्तार कार बेकाबू होकर 25 फीट गहरी खाई में गिर गई। हादसे में 2 SECL कर्मचारियों मौत हो गई, जबकि 2 लोगों की हालत गंभीर है। वहीं, हादसे में कार के परखच्चे उड़ गए हैं। घटना बागो थाना क्षेत्र के मोरगा चौकी की है।

जानकारी के मुताबिक, मरने वालों की पहचान गणेश प्रजापति (35) और रुद्रेश्वर गोड (35) के रूप में हुई है। हादसे के दौरान कार के नीचे दब गए थे। गणेश कुसमुंडा SECL में सीपीएल विभाग में काम करता था। वहीं रुद्रेश्वर केबल विभाग में पदस्थ था।

कुसमुंडा से सूरजपुर जा रहे थे कर्मचारी

बताया जा रहा है कि, यह दोनों बिहारी प्रजापति और श्यामलाल प्रजापति के साथ कार पर सवार होकर शनिवार सुबह कुसमुंडा से सूरजपुर श्री नगर कोटपटना जा रहे थे। इस दौरान मदनपुर घाटी के पास कार बेकाबू होकर खाई में जा गिरी।

कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त

हादसा इतना भीषण था कि, कार कई बार पलटी खा गई, जिससे एक हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। राहगीरों की मदद से घायलों को बाहर निकला गया। तत्काल 108 के जरिए अस्पताल ले जाया गया। जहां दोनों घायल की हालत गंभीर बताई जा रही है।

पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा शव

वहीं, मोरगा पुलिस घटना स्थल पर पहुंची और कार में फंसे शव को बाहर निकाला। पंचनामा कर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने मृतकों के परिजनों को हादसे की सूचना दे दी है। फिलहाल, मामले की जांच जारी है।

खबरे और भी…

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

मंत्रालय में साय कैबिनेट की अहम बैठक, जनकल्याण और विकास एजेंडा पर हुई विस्तृत चर्चा…

रायपुर/छत्तीसगढ़ मंत्रालय, महानदी भवन में मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में रणनीतिक...