37.1 C
Raipur
Sunday, March 29, 2026

नए साल से पहले नक्सलियों को बड़ा झटका, चिंतावागु कैंप पर हमले में शामिल माओवादी गिरफ्तार…

HomeChhattisgarhनए साल से पहले नक्सलियों को बड़ा झटका, चिंतावागु कैंप पर हमले...

Date:

बीजापुर : 30 दिसंबर 2024 (स्वतंत्र छत्तीसगढ़ )

बस्तर संभाग के बीजापुर में पुलिस को नए साल से पहले नक्सल मोर्च पर बड़ी कामयाबी मिली है | पुलिस ने पामेड़ थाना इलाके से तीन नक्सलियों को गिरफ्तार किया है | जिनमें से एक नक्सली पर 1 लाख का इनाम घोषित है | पुलिस अधिकारी डीएसपी सुदीप सरकार ने बताया कि माओवादी विरोधी अभियान के तहत बीजापुर पुलिस, सीआरपीएफ की टीम पामेड़ क्षेत्र में धरमाराम और जीड़पल्ली में सर्च ऑपरेशन चला रही थी | इस दौरान ज्वाइंट फोर्स ने जीड़पल्ली से तीन नक्सलियों को गिरफ्तार किया |

गिरफ्तार नक्सली 25 साल का रामबाबू पूनेम डीएकेएमएस अध्यक्ष है | इस पर 1 लाख रुपये का इनाम था. 35 वर्ष का लखमा मड़कामी मिलिशिया डिप्टी कमांडर और 37 साल का हड़मा माड़वी मिलिशिया कमांडर है | पकड़े गये माओवादी चिंतावागु केंद्रीय रिजर्व पुलिस कैंप पर हमले में शामिल थे | इसके अलावा 7 अगस्त 2024 को बड़शनपाल के ग्रामीण के अपहरण, हत्या और लूट की घटना में भी शामिल थे | पकड़े गये माओवादियों के खिलाफ थाना पामेड़ में कार्रवाई की गई. इसके बाद न्यायिक रिमांड में जेल भेज दिया गया है |

वही दूसरी ओर तर्रेम थाना इलाके में चिन्नागेलुर से सीआरपीएफ की टीम डीमाइनिंग ड्यूटी पर निकली थी | इस दौरान तर्रेम टेकरी के पास पगडंडी मार्ग में जवानों ने नक्सलियों का लगाया IED बरामद किया | IED पाइप में लगाकर डायरेक्शनल बम की तरह लगाया गया था, जिसे प्रेशर स्वीच सिस्टम से जोड़ा गया. बीडीएस टीम ने IED निकाला और उसे डिफ्यूज किया गया |

ख़बरें और भी…

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

अंबिकापुर जेल वार्ड में नियमों की अनदेखी, 2 प्रहरी निलंबित…

अंबिकापुर /छत्तीसगढ़ मुख्य बिंदु गंभीर बीमारी का हवाला देकर...