37.1 C
Raipur
Sunday, March 29, 2026

रायपुर में 52 शहरी स्वास्थ्य केंद्रों का हमर क्लिनिक के रूप में होगा उन्नयन….

HomeChhattisgarhरायपुर में 52 शहरी स्वास्थ्य केंद्रों का हमर क्लिनिक के रूप में...

Date:

स्वास्थ्य मंत्री सिंहदेव ने पांच हमर क्लिनिकों का किया निरीक्षण, जल्द सभी व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के दिए निर्देश |

रायपुर : 05 मार्च 2023 (रवीश बेंजामिन )

स्वास्थ्य विभाग हमर अस्पताल और हमर लैब के बाद, अब हमर क्लिनिक के माध्यम से रायपुरवासियों के स्वास्थ्य सुविधाओं में इजाफा करने जा रहा है। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के सहयोग से रायपुर के 52 शहरी स्वास्थ्य केंद्रों का हमर क्लिनिक के रूप में उन्नयन किया जा रहा है। स्वास्थ्य मंत्री टी.एस. सिंहदेव ने आज शहर के पांच हमर क्लिनिकों का निरीक्षण कर तैयारियां देखीं। उन्होंने अधोसंरचनागत निर्माण कार्यों में तेजी लाते हुए सभी व्यवस्थाएं जल्द सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने हमर क्लिनिक में मिलने वाली सुविधाओं के प्रचार-प्रसार के साथ ही लोगों की पहुंच को सुगम बनाने विजिबिलिटी बोर्ड्स (Visibility Boards) और मार्गदर्शक पट्टिकाएं लगाने को कहा।

स्वास्थ्य मंत्री सिंहदेव ने कल शाम रायपुर में राजेन्द्र नगर, छत्तीसगढ़ नगर, राठौर चौक, कबीर नगर और मंगल बाजार गुढ़ियारी के हमर क्लिनिक पहुंचकर उन्नयन कार्यों का अवलोकन किया और आवश्यक निर्देश दिए। रायपुर के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. मिथिलेश चौधरी और राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन में शहरी स्वास्थ्य के राज्य कार्यक्रम प्रबंधक डॉ. प्रदीप टंडन भी इस दौरान मौजूद थे। सिंहदेव ने कबीर नगर हमर क्लिनिक के निरीक्षण के दौरान अपने ब्लड-प्रेशर की जांच भी करवाई।

लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने शहरी स्वास्थ्य केंद्रों को हमर क्लिनिक का रूप दिया जा रहा है। ग्रामीण क्षेत्रों में स्थापित हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर की तर्ज पर शहरी स्वास्थ्य केंद्रों में भी ज्यादा सुविधाएं विकसित की जा रही हैं। प्रदेश भर के विभिन्न नगरीय निकायों जिनमें नगर निगम, नगर पालिका और नगर पंचायत शामिल हैं, 182 हमर क्लिनिक शुरू किए जा रहे हैं।पूर्व में शहरी स्वास्थ्य केंद्रों में एएनएम के माध्यम से बच्चों और गर्भवती महिलाओं के टीकाकरण व जांच की सुविधाएं प्रदान की जाती थीं। अब यहां अच्छी अधोसंरचना के साथ चिकित्सा अधिकारी, स्टॉफ नर्स, बहु-उद्देश्यीय स्वास्थ्य कार्यकर्ता, डॉटा एंट्री ऑपरेटर और चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी की नियुक्ति कर संपूर्ण इलाज की सुविधा विकसित की जा रही है। हमर क्लिनिकों में मरीजों के लिए 70 तरह की दवाईयों की व्यवस्था की जा रही है। हमर लैब के सहयोग से जांच की जरूरत वाले मरीजों को जांच की सुविधा भी मुहैया कराई जाएगी।

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

अंबिकापुर जेल वार्ड में नियमों की अनदेखी, 2 प्रहरी निलंबित…

अंबिकापुर /छत्तीसगढ़ मुख्य बिंदु गंभीर बीमारी का हवाला देकर...