34.1 C
Raipur
Sunday, March 29, 2026

पुलिस पर पथराव, SP समेत 16 पुलिसकर्मी घायल..

HomeChhattisgarhपुलिस पर पथराव, SP समेत 16 पुलिसकर्मी घायल..

Date:

कवर्धा : 05 मार्च 2023 ( संजीव पाण्डेय )

कवर्धा जिले में एक बार फिर से झंडा हटाने को लेकर पुलिस पर पथराव कर दिया। गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के लोगों ने लाठी-डंडे से हमला किया। जिसमें एसपी डॉ. लाल उमेंद सिंह, एएसपी समेत 16 पुलिसकर्मी घायल हुए हैं। पार्टी के(GGP) लोगों का कहना है कि शिकायत के बाद भी धर्म गुरु के खिलाफ कार्रवाई नहीं की गई। इसी के विरोध में गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के लोग शुक्रवार को रैली निकाल रहे थे। उसी दौरान यह विवाद हुआ है। हमले के बाद पुलिस ने इन्हें रोकने के लिए आंसू गैस छोड़े। आवश्यक बल प्रयोग किया गया। जिसके बाद लोग शांत हुए हैं। 200 पुलिसकर्मियों को मौके पर तैनात किया गया है। लोगों को शांत कराने प्रयास जारी है।


जानकारी के मुताबिक, भोरमदेव थाना क्षेत्र के हरमो गांव में कुछ समय पहले गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के लोगों ने गांव के पूजा स्थल में पार्टी का झंडा लगा दिया था। जिस पर गांव के लोगों ने फैसला किया था कि यह पार्टी का झंडा है। यहां पर सिर्फ पूजा पाठ वाला झंडा ही होना चाहिए। इसके बाद 14 फरवरी को पूजा स्थल से पार्टी का झंडा हटा दिया गया था। 14 फरवरी को जब पूजा पाठ करके उस झंडे को हटाया गया, तब भी पार्टी के लोगों ने गांव वालों का विरोध किया था। इसके बाद समाज के धर्म गुरु दुर्गे भगत के खिलाफ केस दर्ज करने की मांग की थी। पुलिस से भी शिकायत की गई थी। उस दौरान भी पार्टी के लोगों ने कहा था कि यदि इनके खिलाफ कार्रवाई नहीं होती है तो हम लोग उग्र आंदोलन करेंगे।


उधर, जब 14 फरवरी के बाद से अब तक कार्रवाई नहीं हुई। तब शुक्रवार को पार्टी के करीब 800 से ज्यादा लोग राजाानवा गांव में जमा हुए थे। यहां से वे हाथ में लाठी लिए रैली निकालते हुए हरमो की ओर जा रहे थे। ऐसे में पुलिस ने रास्ते में अलग-अलग जगह पर बैरिकेड्स भी लगाए। पुलिस ने इन्हें रास्ते में रोकने का प्रयास किया। तो भड़क गए। और पुलिस पर ही पथराव कर दिया। साथ में गांव के लोगों पर भी पथराव किया।

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

अंबिकापुर जेल वार्ड में नियमों की अनदेखी, 2 प्रहरी निलंबित…

अंबिकापुर /छत्तीसगढ़ मुख्य बिंदु गंभीर बीमारी का हवाला देकर...