25.6 C
Raipur
Monday, March 23, 2026

रायपुर में जल्द ही नेचुरल गैस से घरों में जलेगा चूल्हा, CNG स्टेशन में मिलेंगे ईंधन… 

HomeChhattisgarhरायपुर में जल्द ही नेचुरल गैस से घरों में जलेगा चूल्हा, CNG...

Date:

रायपुर: 30 नवंबर 2024 (स्वतंत्र छत्तीसगढ़)

रायपुर :  नगर पालिक निगम रायपुर की पहल पर भारत सरकार के उपक्रम गेल इंडिया लिमिटेड एवं रायपुर शहर हेतु अधिकृत हरियाणा गैस एजेंसी के माध्यम से रायपुर शहरवासियों को अगले वर्ष 2025 के दौरान प्राकृतिक गैस की पाईप लाईन के माध्यम से आपूर्ति की सुविधा घरों में कनेक्शन के माध्यम से वाहनों में सीएनजी स्टेशन के माध्यम से, औद्योगिक क्षेत्रों में शीघ्र दिये जाने की तैयारी तेज गति से जारी है। 

आयुक्त को गेल इंडिया लिमिटेड के अधिकारियों ने जानकारी दी कि मुंबई नागपुर झारसुगुडा प्राकृतिक गैस पाईप लाईन से रायपुर शहर क्षेत्र में घरों के लिए प्राकृतिक गैस आपूर्ति एवं शहर क्षेत्र में सीएनजी स्टेशन के माध्यम से वाहनों में प्राकृतिक ईंधन आपूर्ति की योजना पर कार्य निरंतर प्रगति पर है। वर्ष 2025 के दौरान रायपुर शहर में प्राकृतिक गैस पाईप लाईन आपूर्ति से संबंधित योजना का व्यवहारिक क्रियान्वयन शासन के निर्देषानुसार करने की योजना है। इस योजना के राजधानी शहर रायपुर में क्रियान्वयन से शहर में प्रदूषण नियंत्रण का कार्य और अधिक प्रभावी तरीके से हो सकेगा एवं वायु गुणवत्ता में इससे शहर में सुधार क्रियान्वयन के माध्यम से दृष्टिगोचर हो सकेगा। इसके माध्यम से राजधानी शहर में पर्यावरण संरक्षण का कार्य प्रभावी तरीके से किया जा सकेगा। 

जानकारी दी गई कि वर्ष 2025 के दौरान भारत सरकार के उपक्रम गेल इंडिया लिमिटेड के माध्यम से बिछाई जा रही मुख्य प्राकृतिक गैस पाईप लाईन से वितरक लाईन रायपुर शहर क्षेत्र में इस हेतु अधिकृत हरियाणा गैस एजेंसी के माध्यम से बिछाकर लगभग 1 लाख घरों में सीएनजी गैस आपूर्ति हेतु पाईप लाईन बिछाकर कनेक्शन देने की योजना पर कार्य किया जा रहा है। इस हेतु प्राकृतिक गैस आपूर्ति पाईप लाईन बिछाकर घरों में की जायेगी एवं शहर में वाहनों में प्राकृतिक ईंधन आपूर्ति हेतु सीएनजी स्टेशन खोले जायेंगे। औद्योगिक क्षेत्रों में प्राकृतिक गैस आपूर्ति करने का कार्य वर्ष 2025 के दौरान किये जाने की योजना पर कार्य प्रगति पर है। 

खबरें और भी…

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related