28.1 C
Raipur
Monday, March 23, 2026

नाबालिक स्कूली छात्रा से शिक्षकों ने किया दुष्कर्म : वीडियो बनाकर दी धमकी, हुए सस्पेंड…..

HomeChhattisgarhनाबालिक स्कूली छात्रा से शिक्षकों ने किया दुष्कर्म : वीडियो बनाकर दी...

Date:

मनेन्द्रगढ़: 27 नवंबर 2024 (स्वतंत्र छत्तीसगढ़)

छत्तीसगढ़ के मनेन्द्रगढ़ जिला स्थित जनकपुर में चार शिक्षकों ने नाबालिक स्कूली छात्रा से गैंगरेप किया है । इतना ही नहीं ये आरोपी पीड़िता का वीडियो बनाकर दुष्कर्म करते रहे थे । साथ किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दे रहे थे । इस घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस की टीम ने भरतपुर ब्लाक के देवगढ़ हाईस्कूल के प्रिंसिपल और दो शिक्षक पर कार्यवाई की है ।

बता दें इस घटना में 4 आरोपी शामिल हैं । जिन्होंने 11वीं क्लास में पढ़ने वाली एक छात्रा से गैंगरेप किया है । इस केस में सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है । इस मामले में स्कूल का प्रिंसिपल, एक लेक्चरर, एक डिप्टी रेंजर और  हेडमास्टर के नाम सामने आए हैं। वहीं लोक शिक्षण संचनालय ने इस मामले को गंभीरता लेते हुए इन 4 आरोपी शिक्षकों को सस्पेंड कर दिया है । फिलहाल आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर कार्यवाई की जा रही है ।

जानकारी के मुताबिक ये पूरा मामला जनकपुर थाना क्षेत्र के भरतपुर ब्लाक के देवगढ़ हाईस्कूल बताया जा रहा है ।

खबरें और भी…

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related