30.1 C
Raipur
Wednesday, February 18, 2026

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को बम से उड़ाने की धमकी देने वाली महिला गिरफ्तार…

HomeNationalMAHARASHTRAमुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को बम से उड़ाने की धमकी देने वाली महिला...

Date:

यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ को जान से मारने की धमकी देने वाली 24 वर्षीय फातिमा खान को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। महाराष्ट्र एटीएस की सहायता से मुंबई पुलिस ने आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया है। यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ को जान से मारने की धमकी देने की  24 वर्षीय आरोपी महिला की पहचान फातिमा खान के रूप में हुई है। महिला शिक्षित है, लेकिन मानसिक रूप से अस्थिर है।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि मुंबई ट्रैफिक पुलिस के व्हाट्सएप नंबर पर शनिवार को एक अज्ञात नंबर से एक संदेश आया। इसमें लिखा था कि अगर आदित्यनाथ 10 दिनों के भीतर सीएम पद से इस्तीफा नहीं देते तो उन्हें एनसीपी नेता बाबा सिद्दीकी की तरह मार दिया जाएगा। इससे पहले 2 मार्च को सुरक्षा मुख्यालय में तैनात एक मुख्य कांस्टेबल को सीएम योगी आदित्यनाथ को बम से उड़ाने की धमकी मिली थी। बम की धमकी के बाद एक अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था। अधिकारियों ने कहा, “कॉल करने वाले ने मुख्य कांस्टेबल से कहा कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को बम से उड़ा दिया जाएगा और कॉल काट दिया।”
महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री बाबा सिद्दीकी की 12 अक्टूबर को मुंबई के बांद्रा इलाके में बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। दशहरे के दिन बाबा को बेटे जीशान सिद्दीकी के कार्यालय के बाहर मारा गया था। बाबा की मौत के बाद लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने हत्या की जिम्मेदारी ली थी। 
इसके बाद उनके बेटे जीशान को भी धमकी मिली थी। अब मुंबई पुलिस को मिले धमकी भरे मैसेज में कहा गया था कि अगर यूपी के मुख्यमंत्री आदित्यनाथ 10 दिनों में इस्तीफा नहीं देते तो उन्हें भी एनसीपी नेता बाबा सिद्दीकी की तरह मार दिया जाएगा।

ख़बरें और भी…

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

रायपुर में ट्रैफिक जाम से राहत की बड़ी पहल: रिंग रोड नंबर-1 की सर्विस रोड चौड़ीकरण को ₹99.72 करोड़ की मंजूरी…

रायपुर/छत्तीसगढ़ हाइलाइट बॉक्स:रायपुर की प्रमुख यातायात धमनियों में शामिल...