32.1 C
Raipur
Wednesday, May 6, 2026

इंजीनियरिंग कॉलेज की तीसरी मंजिल पर छात्रा से रेपः कॉलेज बना लव जिहाद का अड्डा…

HomeMadhya Pradeshइंजीनियरिंग कॉलेज की तीसरी मंजिल पर छात्रा से रेपः कॉलेज बना लव...

Date:

शहर के निजी इंजीनियरिंग कॉलेज की तीसरी मंजिल पर छात्रा के साथ हुई रेप की वारदात से ABVP का गुस्सा भड़का है। कार्यकर्ताओं ने रैली निकाल कर कॉलेज का घेराव किया। जोरदार नारेबाजी और प्रदर्शन कर कॉलेज प्रशासन के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

दरअसल छात्रा के साथ पढ़ने वाले नूर मोहम्मद ने तीसरी मंजिल पर दरिंदगी की थी। नूर मोहम्मद के बाद उसके एक अन्य साथी सत्यम अवस्थी ने भी छात्र को हवस का शिकार बनाया था। मामले का खुलासा होने के बाद पुलिस ने आरोपी नूर मोहम्मद और सत्यम अवस्थी को गिरफ्तार किया था। पीड़िता की रिपोर्ट पर 25 अक्टूबर को पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। पीड़िता और आरोपी नूर मोहम्मद माढ़ोताल इलाके के श्रीराम इंजीनियरिंग कॉलेज के विद्यार्थी हैं। ABVP के सैकड़ों कार्यकर्ता कॉलेज प्रशासन के खिलाफ भी कार्यवाही की मांग पर अड़े रहे। नाराज प्रदर्शनकारियों ने श्रीराम इंजीनियरिंग कॉलेज को लव जिहाद का अड्डा बताया। ABVP ने छात्राओं की सुरक्षा के लिए ठोस कदम न उठाए जाने पर भी आक्रोश जताया है। माढ़ोताल पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को उचित कार्यवाही का भरोसा दिलाया है।

ख़बरें और भी…

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

मध्य प्रदेश में बढ़ी गर्मी की मार, 16 जिलों में लू का अलर्ट जारी…

स्वतंत्र छत्तीसगढ़ डेस्क मुख्य बिंदु : प्रदेश के 16 जिलों...

भारत-अमेरिका ट्रेड डील: किसानों की आमदनी बढ़ाने और नए अवसर खोलने की दिशा में बड़ा कदम…

भोपाल /मध्यप्रदेश केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने...