30.1 C
Raipur
Wednesday, February 18, 2026

रायगढ़: शहीद कर्नल विप्लव त्रिपाठी स्टेडियम राज्योत्सव के लिए सज धजकर तैयार।

HomeChhattisgarhरायगढ़: शहीद कर्नल विप्लव त्रिपाठी स्टेडियम राज्योत्सव के लिए सज धजकर तैयार।

Date:

रिपोर्टर: प्रभात साहू

लोकसभा सांसद श्री राधेश्याम राठिया होंगे मुख्य अतिथि

रायगढ़। छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस समारोह का शुभारंभ 5 नवंबर को संध्या 5.30 से शहीद कर्नल विप्लव त्रिपाठी स्टेडियम, रायगढ़ में होगा। राज्योत्सव समारोह के मुख्य अतिथि लोकसभा सांसद राधेश्याम राठिया होंगे।

छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस समारोह के शुभारंभ के अवसर पर 5 नवम्बर को संध्या 6.30 बजे से शहीद कर्नल विप्लव त्रिपाठी स्टेडियम, रायगढ़ में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन होगा। जिसमें गीतिका वैष्णव एवं साथी कलाकार गणेश वंदना एवं राज्यगीत की प्रस्तुति देंगे। तत्पश्चात स्नेहा परिमिता स्वाईन एवं साथी (शरद वैष्णव) द्वारा कथक शिव वंदना-अद्र्धनारीश्वर एवं ओ.पी.जिंदल स्कूल तराईमाल करमा लोक नृत्य पर प्रस्तुति देंगे। इसी तरह पीएमश्री स्वामी आत्मानंद शासकीय अंग्रेजी माध्यम विद्यालय तमनार द्वारा संबलपुरी लोक नृत्य, सेन्ट टेरेसा स्कूल रायगढ़ द्वारा छत्तीसगढ़ी लोक नृत्य, साधुराम विद्या मंदिर रायगढ़ द्वारा भरतनाट्यम वाराह अवतार, सरदार वल्लभभाई पटेल शास.उत्कृष्ट हिन्दी माध्यम रायगढ़ द्वारा छत्तीसगढ़ी लोक नृत्य, सेन्ट जेवियर स्कूल रायगढ़-लावणी, मराठी लोक नृत्य पर प्रस्तुति देंगे। समारोह में देवेश शर्मा जसगीत की प्रस्तुति देंगे। इसी तरह पूजा जैन एवं समूह, रायगढ़ द्वारा कथक तथा रायगढ़ के विजय सिंह एवं समूह छत्तीसगढ़ी लोक मंच पर प्रस्तुति देंगे।

खबरें और भी…

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related