26.1 C
Raipur
Tuesday, February 17, 2026

रायपुर सेंट्रल जेल के बाहर बदमाश पर दो लोगों ने चलाई गोली,भाई से मिलने आया था…

HomeChhattisgarhरायपुर सेंट्रल जेल के बाहर बदमाश पर दो लोगों ने चलाई गोली,भाई...

Date:

रायपुर सेंट्रल जेल के बाहर आदतन बदमाश पर सोमवार दोपहर को गोली चल गई। शेख साहिल जेल में बंद अपने भाई से मुलाकात कर बाहर आया था। इसी दौरान अज्ञात दो लोगों ने उस पर फायरिंग कर दी। उसके गर्दन पर बुलेट धंसी है। शेख साहिल को रायपुर के अंबेडकर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। परिजनों ने बताया कि, आपसी रंजिश के चलते गफ्फार ने हमला करवाया है। शानू नाम के युवक ने गोली चलाई है। साहिल का भाई जेल में बंद है। पूरा परिवार आज उससे मिलने आया था। मुलाकात के बाद बाहर निकलते ही एक युवक बातचीत करने लगा। उसी दौरान दूसरे युवक ने गोली चला दी। वो करीब 9-10 लोग थे। हमला करने के बाद सभी भाग गए।

घटना के बाद एएसपी लखन पटले का कहना है कि, शाहरुख और शानू उर्फ सरफराज दोनों 307 के आरोपी हैं। संतोषी नगर निवासी साहिल कुछ दिन पहले ही जेल से छूटकर बाहर आया है। उसका भाई एनडीपीएस एक्ट में जेल में बंद है। जेल से बाहर निकलने के दौरान देसी कट्टा से उस पर फायरिंग कर दी। दो साल पुरानी रंजिश के चलते हमला किया गया है।

ख़बरें और भी…

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

बस्तर के 20 विद्यार्थियों का शैक्षणिक सफर बना यादगार अनुभव…

जगदलपुर / छत्तीसगढ़ बस्तर के सरकारी स्कूलों के 20...