32.1 C
Raipur
Wednesday, May 6, 2026

5 लाख रुपए की ठगी मामले में नगर सैनिक समेत तीन गिरफ्तार…

HomeChhattisgarh5 लाख रुपए की ठगी मामले में नगर सैनिक समेत तीन गिरफ्तार...

Date:

मुनाफे का झांसा देकर 5 लाख रुपए की ठगी करने के मामले में नारायणपुर पुलिस ने नगर सैनिक, पैरालीगल वालंटियर सहित 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

बलरामपुर जिले के रामचंद्रपुर थाना क्षेत्र के रेवतीपुर निवासी हमीद अंसारी ने मामले की जशपुर थाना में शिकायत की थी। इसमें बताया था कि सरगुजा जिले के अंबिकापुर कोतवाली थाना क्षेत्र के तकिया मजार निवासी आरोपी अंसार अंसारी से उसका परिचय था। 29 अक्टूबर को आरोपी अंसार अंसारी ने उसे एक स्कीम बताई। कहा कि इस स्कीम में 5 लाख रुपए निवेश करने पर एक सप्ताह के अंदर 8 लाख रुपए का रिटर्न मिलेगा।

पीड़ित उनकी बातों में आकर आरोपी को 5 लाख रुपए देने दुर्गापारा पहुंचे। वहां तोहिद खान नाम का एक व्यक्ति मिला। रुपए लेकर अंसार आंसरी और तौहीद खान बाइक से तेजी से निकल गए। बाद में कहा कि किसी ने रास्ते में 5 लाख रुपए लूट लिए। मामले की शिकायत पर पुलिस ने अंसार अंसारी से पूछताछ की। उसने नगर सैनिक अभयजीत कुजूर और पैरालीगल वालंटियर बसंत यादव के साथ मिलकर वारदात को अंजाम देने की बात स्वीकार की। बाद में ​तीनों ने रुपए बांट लिए थे। तीनों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related