30.1 C
Raipur
Tuesday, February 17, 2026

कांग्रेस पर साधा निशाना ,अपनी हार को आज तक बर्दाश्त नही कर पा रही है, इसलिए छटपटा रहे : सांसद महेश कश्यप …

HomeChhattisgarhकांग्रेस पर साधा निशाना ,अपनी हार को आज तक बर्दाश्त नही कर...

Date:

कांग्रेस द्वारा प्रदेश की कानून व्यवस्था और विष्णु देव साय की सरकार पर लगातार सवालिया निशान खड़ा किया जा रहा है , जिसके परिपेक्ष में भाजपा बस्तर सांसद महेश कश्यप ने प्रेस कांप्रेंस आयोजित की जिसमें कांग्रेस के आरोपों पर जमकर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस अपनी हार को आज तक बर्दाश्त नही कर पा रही है छटपटा रहे हैं, उन्हें अभी भी यही लगता है सत्ता कैसे पाया जाए और इसी छटपटाहट में अनर्गल मनगढ़ंत मिथ्या बातों का प्रचार कर सरकार के खिलाफ दुष्प्रचार किया जा रहा है, उन्होंने कहा कि कांग्रेस के नेता प्रदेश में कानून व्यवस्था बिगाड़ने का काम कर रहे हैं. लगातार लोगों को भड़काने और लड़ाने का काम कर रहे हैं |

सांसद महेंश कश्यप ने कहा कि बलौदा बाजार सहित कई ऐसी घटनाएं हैं जिनमें कांग्रेस के नेता और कांग्रेस के कार्यकर्ताओं का हाथ है विष्णु देव सरकार लगातार प्रदेश में उन्नति और भाईचारा की सरकार कायम कर रही है, जो इन कांग्रेसियों को पच नहीं रहा है और अनर्गल भ्रामक प्रचार कर रहे हैं, आने वाले निगम, पंचायत चुनाव में जनता इनको इनकी वास्तविक स्थिति से अवगत करायेगी, जनता सब जानती है |

भ्रामक और मिथ्या प्रचार कर आप श्रेष्ठ नहीं बन सकते ,इसके लिए आपको काम करना होगा. इन्होंने कांग्रेसियों से कहा कि जनता की सेवा और उनकी समस्याओं का समाधान करें तभी सार्थक फल मिलेगा. विष्णु देव की सरकार निष्पक्ष और शानदार काम कर रही है आने वाले पंचायत नगरीय चुनाव में इसका परिणाम निश्चित तौर पर भाजपा के पक्ष में होगा|

सांसद कश्यप ने कहा कि 2026 तक बस्तर में लाल आतंक का साया समाप्त होगा. कांग्रेस बस्तर में धर्मांतरण मंतातरण कर जबरन लोगो को भड़का कर बस्तर के शांत माहौल को अशांत करने का काम कर रही है |

ख़बरें और भी…

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

बस्तर के 20 विद्यार्थियों का शैक्षणिक सफर बना यादगार अनुभव…

जगदलपुर / छत्तीसगढ़ बस्तर के सरकारी स्कूलों के 20...

राजिम कुंभ 2026: आध्यात्मिक आस्था और सांस्कृतिक गौरव का भव्य समापन…

राजिम / छत्तीसगढ़ हाइलाइट्स:• मुख्यमंत्री ने राजिम में 50...

नाबालिगों के सहारे चल रहा था अवैध शराब का खेल, भाटापारा में 7 आरोपी गिरफ्तार…

बलोदा बाजार /छत्तीसगढ़ मुख्य बिंदु भाटापारा शहर और सिटी कोतवाली...