15.1 C
Raipur
Monday, February 16, 2026

दिवाली के बाद लौटते वक्त दर्दनाक सड़क हादसा, स्कॉर्पियो वाहन में सवार आठ लोगों की मौत…

HomeChhattisgarhदिवाली के बाद लौटते वक्त दर्दनाक सड़क हादसा, स्कॉर्पियो वाहन में सवार...

Date:

बलरामपुर : 03 नवम्बर 2024 (स्वतंत्र छत्तीसगढ़ )

बलरामपुर जिले के राजपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत बुढ़ाबगीचा लड़ुवा के पास सड़क किनारे बने एक डबरी में स्कॉर्पियो वाहन के डूब जाने से बड़ा सड़क हादसा हो गया और आठ लोगों की जान चली है। इस दर्दनाक सड़क हादसे में एक ही परिवार के तीन सदस्यों की मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक चंद्रावती मुंडा नाम की महिला जो शिक्षाकर्मी शिक्षक है। वह दीपावली का त्यौहार मनाने अपने बच्चे और पति के साथ सूरजपुर से लरीमा गांव आई हुई थी और शनिवार की रात जब वापस लौट रहे थे तभी यह दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। 

बता दे कि इसमें एक बच्ची और पुरुष समेत जिन तीनों के साथ अन्य पांच अन्य लोगों की मौत हुई है इसमें स्कॉर्पियो का चालक है और चार अन्य सदस्य भी लरिमा गांव के ही अलग-अलग घर के रहने वाले हैं जो स्कॉर्पियो वाहन में जगह खाली होने की वजह से उनके साथ उनके सूरजपुर स्थित गांव घूमने जा रहे थे।

घटना की जानकारी मिलते ही आज सुबह सरगुजा सांसद चिंतामणि महाराज भी अस्पताल पहुंचे और परिवारों का ढांढस बढ़ाते हुए उन्होंने मुआवजे हेतु कलेक्टर से फोन पर बात की है. वहीं पुलिस ने आगे की जांच कार्यवाही शुरू कर दी है। 

ख़बरें और भी…

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

छत्तीसगढ़ में मौसम स्थिर, अगले सात दिन तापमान में बड़े बदलाव की संभावना नहीं

छत्तीसगढ़ मौसम रहेगा शुष्क, कोई चेतावनी जारी नहीं Chhattisgarh में...

आज का राशिफल : 16 फरवरी 2026; जाने मेष से मीन तक आज का राशिफल …

राशिफल आज 16 फरवरी, 2026 का दिन आपके जीवन में...