29.5 C
Raipur
Friday, April 3, 2026

बागबहार फुटबॉल प्रतियोगिता के समापन में शामिल होंगे सी.एम.साय…

HomeChhattisgarhबागबहार फुटबॉल प्रतियोगिता के समापन में शामिल होंगे सी.एम.साय...

Date:

जशपुर: 03 नवम्बर 2024 (स्वतंत्र छत्तीसगढ़)

बागबहार में आयोजित हो रहे राज्य स्तरीय फुटबॉल प्रतियोगिता के समापन अवसर पर प्रदेश के मुखिया विष्णुदेव साय शामिल हो सकते हैं। इसके लिए खेल आयोजन समिति द्वारा तैयारी की जा रही है। विगत 33 वर्षों के खेल परंपरा को जीवित रखते हुए इस वर्ष भी बागबहार में राज्य स्तरीय ओपन चैलेंज ट्रॉफी फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। इसमें प्रदेश के अलावा अन्य राज्यों के खिलाड़ी भी शामिल होकर अपनी प्रतिभा बिखेर रहे हैं। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने जनप्रतिनिधि के आमंत्रण को स्वीकार करते हुए फुटबॉल समापन में शामिल होने के लिए आश्वासन दिया हैं। इसी क्रम में 19 नवंबर को फुटबॉल का फाइनल मैच व समापन कार्यक्रम आयोजित किया जाना है। समापन कार्यक्रम के मुख्यमंत्री को आमंत्रण देने आयोजन समिति के अध्यक्ष रवि परहा, उपाध्यक्ष आनंद शर्मा, उपाध्यक्ष चंद्रचुर्ण बंजारा, कोषाध्यक्ष कमलजीत सिंह, अनूप गुप्ता, भूपेंद्र जायसवाल, अखिलेश शर्मा, शुभम गुप्ता पहुंचे थे।

ख़बरें और भी…

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

छत्तीसगढ़ की बेटियों का दमदार प्रदर्शन: झारखंड को हराकर जीता स्वर्ण पदक…

रायपुर / छत्तीसगढ़ हाइलाइट्स:खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स के महिला...

दुर्ग में नशे के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, गांजा तस्कर और अवैध शराब कारोबारी गिरफ्तार…

दुर्ग/छत्तीसगढ़ हाइलाइट बॉक्स: दुर्ग पुलिस ने 2 अप्रैल को दो अलग-अलग...

अंबिकापुर हवाई सेवा पर पीएम से मिले सांसद चिंतामणि महाराज, पर्यटन और शिक्षा को लेकर रखी अहम मांगें…

अंबिकापुर/छत्तीसगढ़ हाइलाइट बॉक्स: • अंबिकापुर (दरिमा) से शुरू हुई हवाई सेवा...

हेल्थ सेक्रेटरी के नाम पर ठगी से मचा सियासी बवाल, कांग्रेस ने सरकार को घेरा…

रायपुर/छत्तीसगढ़ हाइलाइट बॉक्स: छत्तीसगढ़ में हेल्थ सेक्रेटरी के नाम पर ठगी...