15.1 C
Raipur
Monday, February 16, 2026

जेल से बाहर आते ही हत्या के आरोपी का मर्डर…

HomeChhattisgarhजेल से बाहर आते ही हत्या के आरोपी का मर्डर...

Date:

दुर्ग-भिलाई: 03 नवम्बर 2024 (स्वतंत्र छत्तीसगढ़ )

भिलाई में हत्या के आरोपी एक युवक का जेल से बाहर आते ही मर्डर हो गया। मर्डर उसके ही दोस्त ने किया है। गौरा-गौरी पूजा के दौरान धीरज महानंद (25) और उसके दोस्तों के बीच किसी बात को लेकर बहस छिड़ गई थी। ये बहस जल्द ही खूनी संघर्ष में तब्दील हो गई और फिर धीरज के एक दोस्त ने उस पर धारदार हथियार से ताबड़तोड़ 15 -16 वार कर दिए। आस-पास मौजूद लोगों की मदद से धीरज का अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन उसे बचाया नहीं जा सका। ये पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हुई हे। लेकिन आरोपी को अब तक पुलिस पकड़ नहीं पाई है।

एएसपी सिटी सुखनंदन राठौर ने बताया कि धीरज ने बिलासपुर जिले के सरकंडा थाना क्षेत्र में हत्या की एक वारदात को अंजाम दिया था। इसी मामले में वो जेल में बंद था और कुछ दिन पहले ही बाहर आया था। रविवार शाम करीब पांच बजे जानकारी मिली कि उसकी हत्या हो गई है। तफ्तीश में सामने आया है कि धीरज शीतला तालाब के पास चल रहे गौरा-गौरी पूजा में शामिल होने पहुंचा था। यहां उसके कुछ दोस्त पहले से मौजूद थे, जिन्हें धीरज एक कटर लेकर धमका रहा था। इस बात को लेकर उसकी अपनी दोस्तों से बहस हो गई। बहस बढ़ी तो धीरज ने रौब में आकर कहा कि“मैंने मर्डर के अपने केस पार्टनर को नहीं छोड़ा, तो फिर तुम क्या चीज हो” ये कहते हुए उसने कटर से एक दोस्त पर हमला कर दिया। इस बात से नाराज धीरज के दोस्तों ने उसे मारने के लिए दौड़ाया, जिसके बाद मौके से जान बचाकर भागते हुए धीरज लक्ष्मी मार्केट के पीछे कचरे के ढेर के पास छिप गया। लेकिन उसके दोस्त वहां भी पहुंच गए। इनमें से एक ने किसी धारदार हथियार से उस पर 16 वार किए। हमला करने के बाद सभी आरोपी मौके से फरार हो गए। आस-पास मौजूद लोगों ने उसे लाल बहादुर अस्पताल सुपेला पहुंचाया, लेकिन इससे पहले ही उसने दम तोड़ दिया था।

मर्डर की जानकारी मिलते ही दुर्ग सिटी एएसपी सुखनंदन राठौर और सीएसपी भिलाई नगर सत्य प्रकाश तिवारी भी मौके पर पहुंचे थे। उनके साथ वहां सुपेला पुलिस और क्राइम ब्रांच की टीम भी मौजूद थी। फोरेंसिक टीम ने क्राइम स्पॉट से कुछ सबूत जुटाए हैं। सीसीटीवी फुटेज भी जब्त कर लिया गया। पुलिस का कहना है किसी यादव ने धीरज का मर्डर किया है। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

ख़बरें और भी…

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

राजधानी में तीसरे दिन भी चला ‘टीम प्रहरी’ अभियान, बाजारों से हटे अतिक्रमण, यातायात हुआ सुगम…

रायपुर/छत्तीसगढ़ हाइलाइट बॉक्स: राजधानी में ‘टीम प्रहरी’ अभियान के तहत लगातार...

रायपुर में नशे के खिलाफ बड़ा अभियान, 35 लाख से अधिक का माल जब्त, कई थाना क्षेत्रों में ताबड़तोड़ कार्रवाई…

रायपुर/छत्तीसगढ़ हाइलाइट्स (मुख्य बिंदु) शहर के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में पुलिस...