21 C
Raipur
Saturday, February 14, 2026

दशहरा उत्सव भी सरकारी उत्सव बना :रायपुर के WRS-BTI ग्राउंड BJP का कब्जा, भाजपा के अनुसार जलेगा दशानन…

HomeChhattisgarhदशहरा उत्सव भी सरकारी उत्सव बना :रायपुर के WRS-BTI ग्राउंड BJP का...

Date:

रायपुर : 12 अक्टूबर 2024 (स्वतंत्र छत्तीसगढ़ )

रायपुर शहर में रावण को कभी कांग्रेस तो कभी भाजपा के हिसाब से जलना पड़ता है। इस बार भी कुछ ऐसा ही है। 2023 अक्टूबर तक प्रदेश में कांग्रेस की सरकार थी, तब रायपुर के WRS-BTI ग्राउंड में कांग्रेसियों का दबदबा था। अब BJP सरकार है तो भाजपाइयों ने आयोजन में कब्जा जमाया है।

वहीं दशहरा उत्सव समितियों में सचिव और अध्यक्ष जैसे पदों पर पिछली बार रहे कांग्रेस नेताओं को किनारे कर भाजपा के नेता आयोजनों का जिम्मा संभाले हुए हैं। इसे यूं कहा जा सकता है कि जिसकी सरकार उसका रावण..। इस पर सियासी विवाद भी छिड़ गया है। WRS कॉलोनी मैदान में छत्तीसगढ़ का सबसे बड़ा 100 फीट से ऊंचा रावण दहन होता है। बीते 5 साल से कांग्रेस नेता राधेश्याम विभार जो इस इलाके के पार्षद रहे हैं। वह पिछली बार सार्वजनिक दशहरा उत्सव समिति के सचिव रहे। इस बार विभार नाराज हैं, क्योंकि इलाके के विधायक पुरंदर मिश्रा आयोजन संभाल रहे हैं।

विभार ने कहा कि इस बार के आयोजन के लिए कोई कमेटी ही नहीं बनी। यहां राजनीति नहीं होती थी। 15 साल जब मंत्री रह चुके राजेश मूणत यहां आयोजन संभाला करते थे, मैंने तब भी काम किया। मैंने इस बार कमेटी को लेकर बात कही तो विधायक पुरंदर मिश्रा गोल-गोल घुमाते रहे। मुझे जानकारी नहीं दी। उन्होंने कहा कि मैदान में आए तो मुझे बुलाया मगर कोई टीम तय नहीं की। अपने वर्चस्व के लिए आयोजन करने लगे। दशहरा के इवेंट को वो भाजपा मय करना चाहते हैं, दशहरा उत्सव समिति को भाजपा उत्सव समिति बनाना चाह रहे हैं। WRS ग्राउंड में बिना कोई कमेटी गठित किए आयोजन करने के सवाल पर विधायक पुरंदर मिश्रा ने कहा कि हां कोई कमेटी नहीं बनी है, जैसे पहले चलता था चला रहे हैं। राजेश मूणत 15 साल तक आयोजन करते थे, पिछली बार कांग्रेस के एजाज ढेबर राधेश्याम विभार ने आयोजन किया है। महापौर को मैंने पत्र भेजा है, राधेश्याम विभार को भी सूचित किया है। कार्यक्रम में आने के लिए सबको जो सम्मान मिलना चाहिए प्रॉपर सबको दिया जा रहा है। मैं लोकल विधायक हूं, दशहरा समिति के लोगों के आग्रह पर आयोजन से जुड़ा हूं।

ख़बरें और भी, बने रहिये स्वतंत्र छत्तीसगढ़ के साथ …

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related