18.7 C
Raipur
Saturday, February 14, 2026

एसपी ने 2 आरक्षकों को किया सस्पेंड,ट्रक चालक को फर्जी केस में फंसाने की दे रहे थे धमकी…

HomeChhattisgarhएसपी ने 2 आरक्षकों को किया सस्पेंड,ट्रक चालक को फर्जी केस में...

Date:

रायगढ़ : 10 अक्टूबर 2024 ( स्वतंत्र छत्तीसगढ़ )

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में SP दिव्यांग पटेल ने 2 आरक्षकों को सस्पेंड कर दिया है। ट्रक चालक को झूठे केस में फंसाने की धमकी दे रहे थे। शिकायत की जांच के बाद पुलिस अधीक्षक ने दोनों आरक्षकों पर कार्रवाई की है।

मिली जानकारी के मुताबिक झारखंड के जिला पलामू का रहने वाला संजित कुमार रवि पिता शीतल राम रवि ट्रक का चालक है। पूंजीपथरा क्षेत्र के उद्योगों में ट्रक लेकर गया था, जिसे पूंजीपथरा थाना में पदस्थ आरक्षक धर्मेन्द्र प्रताप सिंह और आरक्षक डोमन सिदार ने रोका गया।

फर्जी केस में फंसा देने की धमकी

इस दौरान उसकी गाड़ी को अवैध रूप से थाना में रख लिया, रुपए मांगने और फर्जी केस में फंसा देने की धमकी दी जा रही थी। इससे परेशान होकर ड्राइवर ने शिकायत पुलिस अधीक्षक कार्यालय में की। बुधवार को मामले में एसपी दिव्यांग पटेल ने दोनों आरक्षको को सस्पेंड कर लाइन अटैच कर दिया है।

जांच के बाद कुछ कहा जा सकता अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आकाश मरकाम ने बताया कि मामले में शिकायत हुई थी। दोनों आरक्षकों को निलंबित कर दिया गया है। मामले में जांच के बाद ही कुछ कहा जा सकता है। शिकायत जांच में दोषी पाए जाने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

ख़बरें और भी, हमारे ख़बरों से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें |

https://chat.whatsapp.com/BbNFAy9gDg1E4s1kHkjJrG

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related