32.1 C
Raipur
Monday, May 11, 2026

सीएम विष्णुदेव साय ने कहा:श्रमिकों को मिलेगा 5 रुपए में भरपेट भोजन…

HomeChhattisgarhसीएम विष्णुदेव साय ने कहा:श्रमिकों को मिलेगा 5 रुपए में भरपेट भोजन...

Date:

छत्तीसगढ़ में श्रमिकों को 5 रुपए में भरपेट भोजन मिलेगा। इसके लिए अन्नपूर्णा दाल-भात केंद्र खोले जाएंगे। छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य संनिर्माण कर्मकार कल्याण मंडल में पंजीकृत श्रमिकों के बच्चों की पढ़ाई के लिए अटल उत्कृष्ट शिक्षा योजना शुरू की जाएगी।

सीएम विष्णुदेव साय ने विश्वकर्मा जयंती पर इंदिरा गांधी कृषि विवि में कृषि मंडप में राज्य स्तरीय श्रमिक सम्मेलन में ये घोषणाएं कीं। सीएम साय ने 57 हजार श्रमिकों के खातों में 49.43 करोड़ रुपए डीबीटी से ट्रांसफर किए। मुख्यमंत्री ने श्रम विभाग की नई वेबसाइट श्रमेव जयते भी लॉन्च की।

वेबसाइट की डिजाइन को बेहतर बनाने के साथ डैशबोर्ड भी बनाया गया है। यह द्वि-भाषी रहेगा जिसमें हिन्दी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में सामग्री उपलब्ध रहेगी। यह नई वेबसाइट मोबाइल फ्रेंडली भी रहेगी। वेबसाइट में ई-टिकटिंग प्रणाली श्रमिकों की शिकायत निवारण प्रणाली को सूचना प्रौद्योगिकी का उपयोग कर आसान बनाया गया है। इसमें आई शिकायत का समाधान भी सात दिन में होगा।

ऐसा न होने पर मामला ऑनलाइन उच्च अधिकारियों तक चला जाएगा। सम्मेलन में 0771 3505050 हेल्पलाइन नंबर भी उपस्थित श्रमिकों के साथ साझा किया गया। सम्मेलन में विधानसभा अध्यक्ष डॉ रमन सिंह, उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा, सांसद बृजमोहन अग्रवाल, विधायक खुशवंत साहेब, मोतीलाल साहू और अनुज शर्मा भी शामिल हुए। सम्मेलन में

सीएम विष्णुदेव साय ने रायपुर में मोर आवास मोर अधिकार कार्यक्रम में हितग्राहियों के पैर धोकर उनका अभिनंदन किया। साथ ही आवास की चाबी सौंपी।

खबरें उर भी….

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

परीक्षा खत्म होते ही 48 घंटे में हॉस्टल खाली करने का आदेश, छात्रों में बढ़ी चिंता…

बिलासपुर, छत्तीसगढ़ मुख्य बिंदु:• गुरु घासीदास विश्वविद्यालय के वीर सावरकर...

सरकारी जमीन पर बने कमोदा रिसॉर्ट पर चला प्रशासन का बुलडोजर, कार्रवाई टली…

अंबिकापुर / छत्तीसगढ़ अंबिकापुर। शहर के चर्चित कमोदा रिसॉर्ट...

वीआईपी चौक के पास चलती सिटी बस में लगी भीषण आग, मची अफरा तफरी …

रायपुर / छत्तीसगढ़ मुख्य बिंदु रायपुर के वीआईपी चौक के...