32.1 C
Raipur
Monday, May 11, 2026

बीएसपी में उत्साह से मनाया गया विश्वकर्मा पूजा, केन्द्रीय मंत्री सहित सेल चेयरमेन हुए शामिल…

HomeChhattisgarhबीएसपी में उत्साह से मनाया गया विश्वकर्मा पूजा, केन्द्रीय मंत्री सहित सेल...

Date:

भिलाई: 17 सितंबर 2024


सेल-भिलाई इस्पात संयंत्र के विभिन्न विभागों में आज उत्साह और धूमधाम से विश्वकर्मा पूजा संपन्न हुई। आज विश्वकर्मा पूजा के पावन अवसर पर भिलाई इस्पात संयंत्र के यूनिवर्सल रेल मिल में, केन्द्रीय भारी उद्योग एवं इस्पात मंत्री श्री एच डी कुमारस्वामी, सेल चेयरमेन श्री अमरेन्दु प्रकाश, सेल-बीएसपी के निदेशक प्रभारी श्री अनिर्बान दासगुप्ता, दुर्ग लोकसभा सांसद श्री विजय बघेल तथा कार्यपालक निदेशक (वर्क्स) श्री अंजनी कुमार, संयंत्र के वरिष्ठ अधिकारियों सहित विश्वकर्मा पूजा में शामिल हुए। उन्होंने विश्वकर्मा पूजा में सम्मिलित लोगों को शुभकामनाएं देते हुए सुरक्षित और श्रेष्ठ कार्य करने का आग्रह किया।
आज संयंत्र के प्रत्येक विभाग और अनुभागों में भगवान श्री विश्वकर्मा जी की बड़े उमंग व उत्साह के साथ पूजा अर्चना की गई। संयंत्र के विभिन्न स्थानों में आयोजित विश्वकर्मा पूजा में, कार्यपालक निदेशक (वर्क्स) श्री अंजनी कुमार, कार्यपालक निदेशक (प्रोजेक्ट्स) श्री एस मुखोपाध्याय, कार्यपालक निदेशक (सामग्री प्रबंधन) श्री अजय कुमार चक्रबर्ती, कार्यपालक निदेशक (मानव संसाधन) श्री पवन कुमार, कार्यपालक निदेशक (माइंस) श्री बी के गिरी तथा कार्यकारी कार्यपालक निदेशक (वित्त एवं लेखा) श्री डी एन करन ने अपनी गरिमामयी उपस्थिति दर्ज कराई। कार्यपालक निदेशकों ने विभिन्न विभागों में अन्य वरिष्ठ अधिकारियों के साथ पूजा में भाग लिया और अधिकारियों एवं कार्मिकों से मिलकर उन्हें विश्वकर्मा पूजा की शुभकामनाएं प्रदान की।

खबरें और भी……

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

परीक्षा खत्म होते ही 48 घंटे में हॉस्टल खाली करने का आदेश, छात्रों में बढ़ी चिंता…

बिलासपुर, छत्तीसगढ़ मुख्य बिंदु:• गुरु घासीदास विश्वविद्यालय के वीर सावरकर...

सरकारी जमीन पर बने कमोदा रिसॉर्ट पर चला प्रशासन का बुलडोजर, कार्रवाई टली…

अंबिकापुर / छत्तीसगढ़ अंबिकापुर। शहर के चर्चित कमोदा रिसॉर्ट...

वीआईपी चौक के पास चलती सिटी बस में लगी भीषण आग, मची अफरा तफरी …

रायपुर / छत्तीसगढ़ मुख्य बिंदु रायपुर के वीआईपी चौक के...