27.1 C
Raipur
Thursday, May 7, 2026

शासन ने जारी किया निर्देश;कोचिंग, स्कूल, अस्पताल, मॉल, सिनेमा हॉल का होगा सुरक्षा ऑडिट, जांच के लिए निकायों में गठित होगी ऑडिट कमेटी…

HomeChhattisgarhशासन ने जारी किया निर्देश;कोचिंग, स्कूल, अस्पताल, मॉल, सिनेमा हॉल का होगा...

Date:

राजधानी : 09 अगस्त 2024 (स्वतंत्र छत्तीसगढ़ )

नई दिल्ली के कोचिंग संस्थान में हुए हादसे के बाद अब राज्य शासन भी इस दिशा में ठोस कदम उठाने जा रही है। प्रदेश के कोचिंग संस्थानों, सार्वजनिक एवं शैक्षणिक संस्थानों के साथ ही कॉलेज, अस्पताल, मॉल तथा सिनेमा हाल की सुरक्षा जांच की जाएगी। इस संबंध में नगरीय प्रशासन विभाग ने सभी निगम आयुक्तों और नगर पालिका तथा नगर पंचायत के अध्यक्षों को निर्देश जारी कर दिए हैं। इसके लिए निकायों में ऑडिट समिति गठित की जाएगी।

राज्य शासन ने एक महीने के ​भीतर इसकी जांच रिपोर्ट मांगी है। इसके तहत फायर सेफ्टी, इमरजेंसी डोर, स्वास्थ्य और सुरक्षा, भवन की सुरक्षा, इमरजेंसी नंबर, सीसीटीवी कैमरे व सिक्योरिटी स्टॉफ जैसी चीजों की जांच की जाएगी।

कई अस्पताल व कोचिंग में इमरजेंसी डोर ही नहीं

दरअसल छत्तीसगढ़ में कई ऐसे अस्पताल और कोचिंग सेंटर हैं जो छोटे-छोटे भवनों में संचालित हो रहे हैं। ऐसे स्थानों पर य​दि आगजनी या किसी भी प्रकार की घटना होने पर इमरजेंसी डोर भी नहीं हैं। इसलिए ऐसे सभी स्थानों में सुरक्षा मानकों की ईमानदारी से जांच करने की जरूरत है। पचपेड़ी नाका के एक अस्पताल में कुछ साल पहले इस तरह का हादसा हो चुका है जिसमें कई मरीजों की मौत हो गई थी।

निगम, पालिका और नगर पंचायत में बनेगी कमेटी

इसके लिए नगर निगम, नगर पालिका और नगर पंचायत स्तर पर सुरक्षा ऑडिट ​समिति गठित की जाएगी। इसमें नगर निगम में भवन अधिकारी, वरिष्ठ अभियंता के साथ ही राजस्व ​विभाग के प्रतिनिधि सदस्य होंगे जबकि पालिका व नगर पंचायत में नगर पालिका अधिकारी, वरिष्ठ अभियंता व राजस्व के प्रतिनिधि शामिल होंगे।

बेसमेंट का उपयोग सिर्फ पार्किंग के लिए

निर्देश में कहा गया है कि किसी भी ​भवन के बेसमेट का उपयोग सिर्फ पार्किंग के लिए किया जाए। बेसमेट में लाइब्रेरी, क्लासेस, कारोबार, दफ्तर या अन्य गतिविधियां संचालित नहीं किया जाए। बेसमेट में पानी भरने पर उसे निकालने की पर्याप्त व्यवस्था होनी चाहिए। समय-समय पर निकाय स्तर पर इसकी जांच होनी चाहिए।

इन सबकी होगी जांच
कोचिंग, स्कूल, कॉलेज, अस्पताल, हॉस्टल, मॉल, शोरूम, नर्सिंग होम समेत अन्य व्यवसायिक परिसरों को जांच के दायरे में लिया गया है।

ख़बरें और भी …हमसे जुड़ने के लिए नीचे लिंक पर क्लिक |

https://whatsapp.com/channel/0029VaSGTZ1Lo4hYCjY45G2q

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

महासमुंद में अवैध खनन पर सख्ती: तीन हाईवा जब्त, प्रशासन का कड़ा संदेश…

महासमुंद / छत्तीसगढ़ हाइलाइट :महासमुंद में अवैध रेत और...

भिलाई के इलेक्ट्रॉनिक शोरूम में भीषण आग, लाखों के नुकसान की आशंका…

भिलाई /छत्तीसगढ़ हाइलाइट :• सुपेला मार्केट के आकाश गंगा...