27.1 C
Raipur
Thursday, May 7, 2026

छत्तीसगढ़ में निकाय और पंचायत चुनाव को एकसाथ कराएगी सरकार…

HomeChhattisgarhछत्तीसगढ़ में निकाय और पंचायत चुनाव को एकसाथ कराएगी सरकार...

Date:

रायपुर : 09 अगस्त 2024 (स्वतंत्र छत्तीसगढ़ )

विधानसभा और लोकसभा चुनाव संपन्न होने के बाद अब छत्तीसगढ़ में नगरीय निकाय और पंचायत चुनाव की तैयारियां शुरू हो चुकी है। संभावत: इसी साल के अंत तक यहां निकाय चुनाव और पंचायत चुनाव की तारीखों का ऐलान किया जा सकता है।

लेकिन इस बीच डिप्टी सीएम अरुण साव के एक बयान ने सियासी गलियारों में खलबली मचा दी है। अरुण साव के बयान के बाद ये माना जा रहा है कि छत्तीसगढ़ में निकाय और पंचायत चुनाव एक साथ कराए जा सकते हैं।

दरअसल डिप्टी सीएम अरुण साव ने शुक्रवार को मीडिया से बात करते हुए कहा कि देश में वन नेशन-वन इलेक्शन की चर्चा हो रही है। छत्तीसगढ़ सरकार भी इसी दिशा में सोच रही है। निकाय-पंचायती चुनाव एक साथ कराए जाने को लेकर सुझाव मांगे गए हैं। राज्य सरकार ने एक कमेटी का भी गठन किया है, जो सुझावों पर विचार करके तय करेगी। म्युनिसिपल व पंचायती नियमों का भी अध्ययन करेंगे, जिसके बाद समिति की​ रिपोर्ट पर सरकार निर्णय करेगी।

ख़बरें और भी …हमसे जुड़ने के लिए नीचे लिंक पर क्लिक |

https://whatsapp.com/channel/0029VaSGTZ1Lo4hYCjY45G2q

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

महिलाओं को बड़ी राहत: अब जमीन-घर खरीद पर रजिस्ट्रेशन में 50% छूट लागू…

रायपुर / छत्तीसगढ़ हाइलाइट : प्रदेश में महिलाओं को संपत्ति...

महासमुंद में अवैध खनन पर सख्ती: तीन हाईवा जब्त, प्रशासन का कड़ा संदेश…

महासमुंद / छत्तीसगढ़ हाइलाइट :महासमुंद में अवैध रेत और...