27.1 C
Raipur
Thursday, February 12, 2026

बाइक पर सवार तीन लोग सड़क हादसे का हुए शिकार,पहले कार ने मारी टक्कर फिर ट्रक ने रौंदा, एक की मौत..

HomeChhattisgarhबाइक पर सवार तीन लोग सड़क हादसे का हुए शिकार,पहले कार ने...

Date:

कोरबा :

कोरबा जिले में सोमवार को सड़क हादसे में तेज रफ्तार ट्रक के रौंदने से बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई। वहीं दूसरा युवक घायल हो गया, जबकि एक बच्ची को भी चोट लगी है। पुलिस फरार हुए वाहन चालकों की तलाश कर रही है। जांच के लिए आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं। यह हादसा कटघोरा थाना क्षेत्र का है।

मृतक क नाम घनाराम राव (35 साल) है, जो एनटीपीसी का निवासी था। बताया जा रहा है कि तीनों बाइक पर सवार होकर कटघोरा की तरफ जा रहे थे। इसी दौरान जेन्जरा के पास पहले कार ने टक्कर मारी। लेकिन पीछे से आ रहे ट्रक ने रौंद दिया। इससे घनाराम की मौत हो गई। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी की स्थिति बन गई और राहगीरों ने पुलिस को हादसे की सूचना दी।

बाल-बाल बची मासूम बच्ची

प्रत्यक्षदर्शियों की मानें तो बाइक सवार कटघोरा की तरफ जा रहे थे। पीछे से तेज रफ़्तार कार ने पहले बाइक चला रहे युवक को अपनी चपेट में ले लिया। जिससे बाइक सवार सड़क पर गिर गया और 6 साल की मासूम बच्ची दूर जा गिरी। वहीं पीछे बैठा युवक भी गिर पड़ा। इस दौरान पीछे से आ रहे ट्रक ने बाइक चालक को रौंद दिया, जिससे उसकी घटना स्थल पर मौत हो गई।

वाहन चालक फरार, पुलिस तलाश में जुटी

कटघोरा थाना पुलिस ने बताया कि घटना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और घटनाक्रम की जानकारी ली। हादसे के बाद शव का पंचनामा कार्रवाई करते हुए फरार हुए कार और ट्रक चालक की तलाश की जा रही है। वहीं आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं।

ख़बरें और भी …हमसे जुड़ने के लिए नीचे लिंक पर क्लिक करें |

https://whatsapp.com/channel/0029VaSGTZ1Lo4hYCjY45G2q

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

छत्तीसगढ़ कहार भोई समाज की वार्षिक महासभा सम्पन्न, ईश्वरी मानस बने अध्यक्ष…

रायपुर / छत्तीसगढ़ रायपुर, छत्तीसगढ़। छत्तीसगढ़ कहार भोई समाज की...

रायपुर में कुत्ते को खाना खिलाने को लेकर विवाद, युवक की मौत…

रायपुर / छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में कुत्ते...