23.1 C
Raipur
Sunday, March 29, 2026

कोंडागांव में डोली से पहले उठी अर्थी,शादी से 5 दिन पहले युवती ने लगाई फांसी;फोन पर मंगेतर से हुई थी बहस…

HomeKONDAGAONकोंडागांव में डोली से पहले उठी अर्थी,शादी से 5 दिन पहले युवती...

Date:

कोंडागांव :

छत्तीसगढ़ के कोंडागांव जिले में शादी से 5 दिन पहले एक युवती ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। जिस लड़के से उसकी सगाई हुई थी, उससे फोन पर किसी बात को लेकर कहासुनी हुई थी। हालांकि बाद में उनका विवाद सुलझ गया था, लेकिन अचानक युवती ने सुसाइड कर लिया। मामला कोतवाली थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के मुताबिक, नहरपारा वार्ड निवासी सुषमा श्रीवास (24) की शादी तीन महीने पहले कांकेर जिले के भावगिरी ग्राम में तय हुई थी। सगाई हो गई थी और 10 मई को शादी होनी थी। एक भाई और तीन बहनों में सुषमा दूसरे नंबर की थी। जिसकी डोली उठने से पहले अर्थी उठी।

खुद बांट रही थी शादी का कार्ड, शॉपिंग भी कर रही थी

बताया जा रहा है कि, घर के सभी लोग शादी की तैयारियों में लगे हुए थे। यह घर की पहली शादी थी। कुछ दिन पहले तक सुषमा खुद अपनी शादी के कार्ड बांटकर आई थी। वह अपनी शादी की शॉपिंग भी कर रही थी। इसी बीच रविवार (5 मई) की शाम मकान की दूसरी मंजिल पर उसने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

मंगेतर से हुई थी कहासुनी, बाद में सुलह

युवती के पिता उमाशंकर श्रीवास ने बताया कि, सुषमा और मंगेतर के बीच फोन पर बातचीत होती थी। दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद भी हुआ था। कुछ दिन बाद ही वर पक्ष ने लोगों ने घर आकर माफी मांगी थी। जिसके बाद समय के साथ सब कुछ ठीक हो चुका था।

शाम को मेरी पत्नी विकास नगर गई थी, मैं भी बाहर था। बेटे और बेटियां घर की दुकान में थे। इसी दौरान सुषमा के रूम से बाहर नहीं निकलने पर छोटी बहन कमरे में गई, तो अंदर से दरवाजा बंद था। दरवाजा तोड़ा गया, तो वह फंदे पर लटक रही थी।

पढ़ाई के साथ सिलाई का काम करती थी

पिता ने बताया कि, सुषमा श्रीवास फर्स्ट ईयर की पढ़ाई कर रही थी। उसके साथ-साथ कपड़े सिलाई का भी काम करती थी। घर में शादी को लेकर खुशी का माहौल था, लेकिन अचानक ही सब कुछ खत्म हो गया।

मौके से नहीं मिला कोई सुसाइड नोट

कोतवाली थाना प्रभारी प्रह्लाद यादव का कहना है कि, सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची, शव को नीचे उतरा गया। मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। शव का पोस्टमॉर्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है। फिलहाल मामले की जांच जारी है।

ख़बरें और भी …हमसे जुड़ने के लिए नीचे लिंक पर क्लिक करें |

https://whatsapp.com/channel/0029VaSGTZ1Lo4hYCjY45G2q

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

कोंडागांव में शत-प्रतिशत राजस्व वसूली के लिए विशेष अभियान तेज…

छत्तीसगढ़ कोंडागांव, 14 जनवरी 2026। नगरीय प्रशासन विभाग के...

कोंडागांव में 10 रुपए में मिल रहा नारियल, लोगों में खरीदारी की होड़…

कोंडागांव : 07 अगस्त 2025 कोंडागांव (छत्तीसगढ़) में इन दिनों...