26.1 C
Raipur
Sunday, May 10, 2026

बबीना बार को आबकारी विभाग ने दोबारा किया सील,दुर्ग कलेक्टर से बोले- जांच में सब ठीक है, फिर दोबारा शटर में लगाने पहुंचे ताला…

HomeChhattisgarhबबीना बार को आबकारी विभाग ने दोबारा किया सील,दुर्ग कलेक्टर से बोले-...

Date:

भिलाई :

लोकसभा चुनाव के कारण दुर्ग जिले में 5-7 मई तक ड्राई डे घोषित है। इस बीच सुपेला घड़ी चौक स्थित बबीना बार में देर रात तक अवैध रूप से शराब बेची गई। भास्कर ने जब इस खबर को प्रमुखता से प्रकाशित किया तो आबकारी विभाग की नींद टूटी।

आबकारी विभाग की टीम सोमवार शाम वहां पहुंची और पीछे जिन शटर को सील नहीं किया गया था। उसे भी सील करने की कार्रवाई की। आबकारी अधिकारियों ने कहा कि बार को उन्होंने पहले से ही सील कर दिया था। पीछे जो गेट खुले थे, वो रेस्टोरेंट जाने के लिए खुले थे।

शिकायत मिलने पर बार दोबारा सील

अधिकारियों ने कहा कि शराब बेचने की शिकायत मिलने पर फिर सील करने की कार्रवाई की गई है। जब उनसे यह पूछा गया कि बार और रेस्टोरेंट का रास्ता तो अंदर से जुड़ा है तो आबकारी अधिकारियों ने कुछ बोलने से मना कर दिया। इसके बाद उन्होंने शहर के अन्य बार और शराब दुकानों का भी निरीक्षण किया।

पिछले गेट को सील नहीं करने पर बेची गई शराब

दरअसल, कलेक्टर के निर्देश पर आबकारी विभाग ने जिले की सभी शराब दुकानों और बार को सील तो किया है, जिससे वहां शराब की बिक्री ना हो सके। इस दौरान सुपेला स्थित बबीना बार के सामने शटर को सील तो किया गया, लेकिन उसके पिछले गेट को सील नहीं किया गया।

इससे रविवार देर रात तक बार संचालक शटर को धीरे से खोलकर वहां से शराब निकालकर लोगों को बेचता हुआ देखा गया।

कलेक्टर ने कहा- जांच में सब कुछ ठीक

इस बारे में जब दुर्ग कलेक्टर ऋचा प्रकाश चौधरी से बात की गई तो उन्होंने कहा कि उन्हें बार में अवैध शराब बेचने की शिकायत मिली थी। उन्होंने आबकारी विभाग की टीम को वहां भेजा। टीम ने बताया कि सब कुछ ठीक है। कलेक्टर के वर्जन देने के आधे घंटे बाद ही आबकारी विभाग की टीम बबीना बार पहुंची और बचे हुए दोनों शटर को बंद कर ताला लगाकर सील किया।

ख़बरें और भी …हमसे जुड़ने के लिए नीचे लिंक पर क्लिक करें |

https://whatsapp.com/channel/0029VaSGTZ1Lo4hYCjY45G2q

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

परीक्षा खत्म होते ही 48 घंटे में हॉस्टल खाली करने का आदेश, छात्रों में बढ़ी चिंता…

बिलासपुर, छत्तीसगढ़ मुख्य बिंदु:• गुरु घासीदास विश्वविद्यालय के वीर सावरकर...

सरकारी जमीन पर बने कमोदा रिसॉर्ट पर चला प्रशासन का बुलडोजर, कार्रवाई टली…

अंबिकापुर / छत्तीसगढ़ अंबिकापुर। शहर के चर्चित कमोदा रिसॉर्ट...

वीआईपी चौक के पास चलती सिटी बस में लगी भीषण आग, मची अफरा तफरी …

रायपुर / छत्तीसगढ़ मुख्य बिंदु रायपुर के वीआईपी चौक के...