28 C
Raipur
Wednesday, March 25, 2026

कोई काम नहीं करता, इधर-उधर घूमता रहता है,दुर्ग में काम करने बोला तो बड़े भाई का फोड़ा सिर, आरोपी छोटा भाई हुआ फरार…

HomeChhattisgarhकोई काम नहीं करता, इधर-उधर घूमता रहता है,दुर्ग में काम करने बोला...

Date:

दुर्ग :

दुर्ग जिले के अंजोरा में नाराज छोटे भाई ने डंडे और ईंट से अपने बड़े भाई का सिर फोड़ दिया। काम न करने पर अपने छोटे भाई समझाइश दी थी। माता-पिता ने बीच-बचाव किया तब युवक की जान बची। घटना की सूचना पर पहुंची अंजोरा चौकी पुलिस ने आरोपी छोटे भाई के खिलाफ गाली-गलौज, हत्या का प्रयास और धमकाने की धाराओं के तहत अपराध दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।

जानकारी के मुताबिक, शीतला पारा रसमड़ा निवासी राम खिलावन ठाकुर ने अंजोरा चौकी में छोटे बेटे जगन्नाथ ठाकुर के खिलाफ रिपोर्ट लिखवाया है। घटना शनिवार 4 मई देर रात की है। रामखिलावन घर पर अपनी पत्नी और दोनों बेटों के साथ बैठा हुआ था।

कोई काम नहीं करता, इधर-उधर घूमता रहता है

इसी दौरान उसके बड़े बेटे भुनेश्वर ठाकुर ने छोटे बेटे जगन्नाथ ठाकुर को कोई काम करने की बात कही। उसने कहा कि तू कोई काम नहीं करता है और दिन भर इधर-उधर घूमता रहता है। इस बात पर नाराज होकर छोटे बेटे जगन्नाथ ठाकुर ने अपने बड़े भाई भुनेश्वर ठाकुर से गाली गलौज करना शुरू कर दिया। इसके बाद उसने घर में रखे डंडे से अपने बड़े भाई के सिर पर मार दिया।

ईंट से फोड़ा सिर, मां-बाप ने बचाई जान
अपनी जान बचाने के लिए भुनेश्वर बाहर की ओर भागा तो आरोपी भी उसके पीछे-पीछे दौड़ा और उसे जमीन पर पटककर पास पड़े ईंट से उसका सिर फोड़ दिया। इतने पर उसके पिता और मां ने मौके पर पहुंचकर बीच-बचाव किया और बड़े बेटे की जान बचाई। गंभीर रूप से घायल भुनेश्वर ठाकुर को अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका इलाज जारी है। घटना के बाद से आरोपी जगन्नाथ ठाकुर फरार है।

ख़बरें और भी …हमसे जुड़ने के लिए नीचे लिंक पर क्लिक करें |

https://whatsapp.com/channel/0029VaSGTZ1Lo4hYCjY45G2q

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

अवैध प्लाटिंग पर निगम की सख्त कार्रवाई, भाठागांव में मुरूम रोड काटकर लगाई रोक…

रायपुर /छत्तीसगढ़ मुख्य बिंदु केसरी बगीचा क्षेत्र में लगभग...

बस्तर में नक्सलवाद को बड़ा झटका: पापाराव समेत 18 माओवादियों ने किया आत्मसमर्पण…

बस्तर /रायपुर /छत्तीसगढ़ हाइलाइट बॉक्स:• DKSZC सदस्य पापाराव ने...