30.1 C
Raipur
Wednesday, February 11, 2026

बस्तर में जुमलों की होगी बारिश,जनता सावधान रहे,दीपक बैज बोले- प्रधानमंत्री आ रहे, मौसम भी खराब है, छतरी रखे साथ…

HomeRaipurबस्तर में जुमलों की होगी बारिश,जनता सावधान रहे,दीपक बैज बोले- प्रधानमंत्री आ...

Date:

रायपुर :

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बस्तर दौरे पर पीसीसी चीफ दीपक बैज ने कहा कि, बस्तर में आज जुमलों की बारिश होने वाली है। बस्तर की जनता सावधान रहे और घर से छतरी लेकर निकले। इससे पहले बस्तर के मुद्दों को लेकर 3 सवाल भी पूछे थे। उन्होंने कहा था कि वो यहां आ रहे हैं, तो जनता को इन सवालों का जवाब भी दें।

दीपक बैज ने सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर करते हुए कहा कि, बस्तर की जनता सावधान, आज देश के प्रधानमंत्री आ रहे हैं। मौसम भी खराब है और जुमलों को बारिश भी होने वाली है। अगर कहीं जाएं तो छतरी जरूर साथ रखें। ताकि जुमलों की बारिश से बच सकें।

आएगा तो राहुल ही- कांग्रेस

कांग्रेस पार्टी ने X पर पोस्ट करते हुए लिखा कि, स्टैनफ़ोर्ड यूनिवर्सिटी द्वारा दुनिया का सबसे शक्तिशाली कैमरा बना लिया गया है। जिसका वजन 3000 किलो है। 3200 मेगा पिक्सल का कैमरा है। इसकी क्षमता का अंदाज़ा आप इस बात से लगा लीजिए की 30 किमी दूर रखी किसी गोल्फ बॉल की भी HD क्वालिटी फोटो यह निकाल सकता है।

धरती से ही यह अन्य ग्रहों को बहुत आसानी से ढूंढ दिखा सकता है, लेकिन जब इससे मोदी की 100 स्मार्ट सिटी, 2 करोड़ रोज़गार सालाना के कागज़, विदेशों से काले धन की वापसी के कागज आदि ढूंढने की कोशिश की गई, तो यह विफल हो गया। आएगा तो राहुल ही।

ये है बैज के 3 सवाल

  • छत्तीसगढ़ के आदिवासियों के आरक्षण बिल को राजभवन में क्यों रोका गया है ?
  • आरक्षण के मुद्दे पर भाजपा सरकार कोई एक्शन क्यों नहीं ले रही है ?
  • विधानसभा चुनाव में पीएम मोदी बस्तर की जनता से झूठ बोलकर गए थे कि नगरनार नहीं बिकेगा। आज भी नगरनार स्टील प्लांट केंद्र के बिकने वाली सूची में शामिल है। आपने बस्तर की जनता से झूठ क्यों बोला?

ख़बरें और भी…ख़बरों से जुड़े रहने के लिए नीचे लिंक पर क्लिक करें |

https://whatsapp.com/channel/0029VaSGTZ1Lo4hYCjY45G2q

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

रसोईया संघ की रैली पर पुलिस का सख्त एक्शन: 500–600 अज्ञात सहित पदाधिकारियों पर FIR, जांच तेज…

रायपुर/छत्तीसगढ़ हाइलाइट बॉक्स: छत्तीसगढ़ स्कूल मध्यान्ह भोजन रसोईया संयुक्त संघ की...

दिनदहाड़े कत्ल से दहला रायपुर: कमिश्नरेट लागू होने के बाद पहली हत्या ने खड़े किए बड़े सवाल…

रायपुर/छत्तीसगढ़ /क्राइम हाइलाइट्स :• समय कॉलोनी में युवक की चाकू...

वीरता को नमन, स्मृति को सम्मान: मुख्यमंत्री साय से मिले शहीद दीपक भारद्वाज स्मृति समिति के सदस्य…

रायपुर/छत्तीसगढ़ हाइलाइट बॉक्स:कीर्ति चक्र विजेता वीर शहीद दीपक भारद्वाज...

धान सड़ने पर सियासत तेज़: कांग्रेस का आरोप—किसानों की मेहनत पर लापरवाही भारी…

रायपुर/छत्तीसगढ़ हाइलाइट बॉक्स:छत्तीसगढ़ के कई जिलों में धान खराब...