35.1 C
Raipur
Sunday, May 10, 2026

छत्तीसगढ़ के 9 जिलों में पारा 40 डिग्री के पार ,डोंगरगढ़ में पारा 41 डिग्री तक चढ़ा,30-31 मार्च को आंधी के साथ बूंदाबांदी के आसार…

HomeRaipurछत्तीसगढ़ के 9 जिलों में पारा 40 डिग्री के पार ,डोंगरगढ़ में...

Date:

रायपुर :

छत्तीसगढ़ में मार्च के अंतिम हफ्ते में ही कई जिलों का तापमान 40 डिग्री के करीब पहुंच गया है। मौसम विभाग के मुताबिक गुरुवार को डोंगरगढ़ में 41.3 डिग्री तापमान रिकॉर्ड किया गया। वहीं, रायपुर में दिन का अधिकतम टेंपरेचर 39.5 डिग्री दर्ज किया गया है। आज यानी शुक्रवार को छत्तीसगढ़ में मौसम शुष्क रहेगा।

अगले 2 दिनों में अधिकतम तापमान में 1 से 3 डिग्री बढ़ोतरी होने की संभावना है। रायपुर, बिलासपुर और दुर्ग जिले में अधिकतम तापमान 40 डिग्री के पार पहुंच जाएगा। इसके साथ ही मौसम विभाग ने 30 और 31 मार्च के लिए यलो अलर्ट जारी किया है। प्रदेश में शनिवार से एक बार फिर आंधी के साथ हल्की बूंदाबांदी और बिजली गिरने की संभावना है।

9 जिलों में तापमान 38 डिग्री के पार

प्रदेश के 9 जिलों का अधिकतम तापमान 38 डिग्री के पार चला गया है। रायपुर में आज मौसम साफ रहेगा। अधिकतम तापमान 40 डिग्री और रात में पारा 25 डिग्री के आसपास रहेगा। गुरुवार को दिन का तापमान 39.5 डिग्री रहा।

जगदलपुर में बढ़ रहा दिन का तापमान

जगदलपुर में शुक्रवार को दिन का तापमान सामान्य से 2 डिग्री ज्यादा रहा। अधिकतम तापमान 37.4 डिग्री रिकॉर्ड हुआ। वहीं, न्यूनतम तापमान 22.4 डिग्री दर्ज किया गया, जो सामान्य से 1 डिग्री ज्यादा है।

बिलासपुर में भी गर्मी बढ़ने लगी

बिलासपुर में भी दिन का तापमान लगातार बढ़ता जा रहा है। शुक्रवार को बिलासपुर में अधिकतम तापमान 38.4 डिग्री और न्यूनतम तापमान 23.4 डिग्री रिकॉर्ड किया गया ।

सरगुजा में बढ़ने लगा पारा

बीते दिनों कम न्यूनतम तापमान होने के बाद अब सरगुजा में दिन का तापमान लगातार बढ़ रहा है। सरगुजा में अधिकतम तापमान 36.6 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। वहीं, न्यूनतम तापमान 18.3 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। दिन का तापमान सामान्य से 2 डिग्री ज्यादा रहा।

शहरों में दिन का तापमान

शहरअधिकतम तापमानसामान्य से अंतर
रायपुर39.5 डिग्री+2 डिग्री
रायपुर (माना)39.4 डिग्री+2 डिग्री
बिलासपुर38.4 डिग्री0 डिग्री
दुर्ग38 डिग्री0 डिग्री
अंबिकापुर36.6 डिग्री+2 डिग्री
पेंड्रा38.1 डिग्री+3 डिग्री
राजनांदगांव40 डिग्री
जगदलपुर38.6 डिग्री+2 डिग्री

ख़बरें और भी…ख़बरों से जुड़े रहने के लिए नीचे लिंक पर क्लिक करें |

https://whatsapp.com/channel/0029VaSGTZ1Lo4hYCjY45G2q

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

रायपुर में ऑनलाइन सट्टा रैकेट पर बड़ी कार्रवाई, तीन आरोपी गिरफ्तार…

स्वतंत्र छत्तीसगढ़ मुख्य बिंदु (Highlight Box): राजेंद्र नगर थाना क्षेत्र...

रायपुर में PSC भर्ती विवाद फिर गरमाया, बायलर इंस्पेक्टर नियुक्ति पर उठे सवाल…

स्वतंत्र छत्तीसगढ़ मुख्य बिंदु उद्योग विभाग में बायलर इंस्पेक्टर...