आंसरशीट की जांच शुरू,10वीं के विज्ञान में 2, 12वीं के अंग्रेजी, रसायन और संस्कृत में इस बार 1-1 अंक बोनस मिलेगा…

HomeCHHATTISGARHआंसरशीट की जांच शुरू,10वीं के विज्ञान में 2, 12वीं के अंग्रेजी, रसायन...

Date:

स्वतंत्र छत्तीसगढ़ :

भिलाई :

माध्यमिक शिक्षा मंडल की 10वीं और 12वीं बोर्ड कक्षाओं की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन शुरू हो गया है। इस बार 10वीं के विज्ञान और 12वीं के रसायन, अंग्रेजी और संस्कृत के पर्चे में त्रुटि मिली है। इसकी वजह से 10वीं के विज्ञान में 2 और 12वीं के अंग्रेजी, रसायन और संस्कृत में 1-1 अंक बोनस दिया जाएगा। पिछले साल के मुकाबले इस ‎बार कम गलतियां हुई हैं। पिछली परीक्षा में भी त्रुटियां हुई थीं। इसके लिए विभिन्न विषयों में विद्यार्थियों को कुल 8 अंक बोनस में दिया गया था। यह अंक नतीजे घोषित होने के पहले ही परीक्षार्थियों की अंकसूची में जोड़ दिए जाते हैं। शेष|पेज 7इसी वजह से प्रावीण्य सूची प्रभावित नहीं होती।

गलती होने के हैं कई कारण
प्रश्न पत्रों में त्रुटि होने के कई कारण होते हैं। इनमें पहला है कि पेपर सेटर ने पेपर बनाते समय गलती की हो और मॉडरेटर भी उस गलती को नहीं पकड़ पाया हो। दूसरी वजह है कि पेपर प्रिंट करने वाली फर्म से टाइपिंग मिस्टेक या प्रिंटिंग मिस्टेक हुआ हो। मंडल के अफसरों के मुताबिक पेपर का‎ एक पूरा फार्मेट पहले से तय होता है।

चार-पांच या अधिक सेट तैयार किए जाते हैं। इनमें से‎ किसी एक सेट का चयन कर प्रिंटिंग के‎ लिए भेजा जाता है। गोपनीयता बनाए रखने के लिए पेपर को कोई देख नहीं सकता न ही यह किसी कंप्यूटर पर टाइप ‎किया जाता है। यह सीधे परीक्षा वाले दिन परीक्षार्थियों को देने के पहले ही खुलता है। ‎

पर्चा होने के बाद विषय विशेषज्ञ करते हैं जांच

पर्चा होने के बाद विषय विशेषज्ञ पेपर की जांच करते हैं। परीक्षा केंद्रों से फीडबैक लिया जाता है। इसमें कोई त्रुटि सामने आने पर बोनस अंकों का निर्धारण होता है और परीक्षार्थियों को बोनस अंक दिए जाते हैं। उदाहरण स्वरूप वैकल्पिक सवाल में सभी विकल्प गलत हों या तार्किक रूप सवाल सही ना हो, तो ऐसे प्रश्नों पर बोनस अंक दिए जाते हैं।

पेपर प्रिंट करने वाली फर्म पेपर की लिखित कॉपी मंडल को सीलबंद लिफाफे में सौंपती है। नतीजे घोषित होने के बाद देखा जाता है कि पेपर सेटर ने गलती की है या फिर प्रिंट करने वाली फर्म ने। इसके आधार पर उन पर जुर्माने की कार्रवाई की जाती है। ‎

सभी को समान रूप से मिलने से मेरिट पर असर नहीं
परीक्षा के बाद विषय विशेषज्ञों ने विषयवार पर्चों का मूल्यांकन किया। इसमें 10वीं और 12वीं के कुछ विषयों के सवालों में त्रुटियां पाई गई। उसके लिए बोनस अंक निर्धारित किए गए हैं। बोनस अंक से पारदर्शिता बनी रहती है। सभी को बराबर अंक देने की वजह से प्रावीण्य सूची पर कोई असर नहीं पड़ता, नहीं किसी छात्र को अधिक लाभ या अधिक हानि होती है। ‎

ख़बरें और भी…ख़बरों से जुड़े रहने के लिए नीचे लिंक पर क्लिक करें |

https://whatsapp.com/channel/0029VaSGTZ1Lo4hYCjY45G2q

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

रायगढ़-ओडिशा हाईवे पर यातायात पुलिस की सख्त कार्रवाई, शराब पीकर वाहन चला रहे पांच चालक पकड़े गए…

रायगढ़/छत्तीसगढ़ हेडलाइंस सड़क हादसों की रोकथाम के लिए चलाया गया विशेष...

वॉशिंग पाउडर की आड़ में चल रही अवैध गुटखा फैक्ट्री का भंडाफोड़, भारी मात्रा में सामग्री जब्त…

दुर्ग/छत्तीसगढ़ हेडलाइंस वॉशिंग पाउडर पैकिंग के नाम पर संचालित हो रही...

बिलासपुर में भूपेश बघेल का भाजपा और आरएसएस पर हमला, महंगाई, बिजली और किसानों के मुद्दों पर सरकार को घेरा…

बिलासपुर/छत्तीसगढ़ हेडलाइंस बिलासपुर दौरे पर पूर्व मुख्यमंत्री ने सरकार पर साधा...

नाबालिग से दुष्कर्म मामले में दोषी को 20 वर्ष का सश्रम कारावास, विशेष अदालत का बड़ा फैसला…

रायपुर/छत्तीसगढ़ हेडलाइंस नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में आरोपी को 20...