29.8 C
Raipur
Sunday, March 29, 2026

शराब के नशे में बुजुर्ग ने फांसी लगाकर की खुदकुशी,कोरबा में रस्सी से लटकती मिली लाश, पत्नी बोली थी- खाना खाकर चुपचाप सो जाओ…

HomeChhattisgarhशराब के नशे में बुजुर्ग ने फांसी लगाकर की खुदकुशी,कोरबा में रस्सी...

Date:

कोरबा :

छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में 60 साल के बुजुर्ग ने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। पुलिस मौके पर पहुंचकर शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। पूरा मामला बांगो थाना क्षेत्र के गुरसिया का है।

बताया जा रहा है कि बुधवार लगभग 6 बजे ग्रामीण बुधराम किसी काम से बाहर गया हुआ था, जहां से वापस लौटने पर शराब के नशे में था। उसके बेटा बहू और पत्नी समेत दो बेटी और दामाद होली त्योहार मनाने आए हुए थे। घर पर नशे की हालत में पहुंचने पर उसकी पत्नी ने चुपचाप खाकर सोने के लिए कहा।

बुजुर्ग ने फांसी लगाकर की खुदकुशी

​​​​​​​इस दौरान नशे में बुजुर्ग बड़बड़ता रहा। उसे मना करने के बावजूद भी नहीं मान रहा था। कुछ देर बाद वह अंदर घर की परछी पर गया और फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। जब उसकी पत्नी घर के अंदर आई तो चीख-पुकार मचाने लगी।

ग्रामीणों ने पुलिस को दी सूचना

चिखपुकार सुनकर आसपास के ग्रामीण एकत्रित हुए और इसकी सूचना बांगो थाना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा। साथ ही मृतक के परिजनों का बयान दर्ज किया।

पुलिस कर रही मामले की जांच

बांगो थाना प्रभारी लक्षमण खूंटे ने बताया कि बुजुर्ग ने कब कैसे और किन परिस्थितियों में यह घातक कदम उठाया है, यह अभी जांच का विषय है। पुलिस हर एंगल से जांच कर रही है। जल्द मामले का खुलासा होगा।

ख़बरें और भी…ख़बरों से जुड़े रहने के लिए नीचे लिंक पर क्लिक करें |

https://whatsapp.com/channel/0029VaSGTZ1Lo4hYCjY45G2q

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

अंबिकापुर जेल वार्ड में नियमों की अनदेखी, 2 प्रहरी निलंबित…

अंबिकापुर /छत्तीसगढ़ मुख्य बिंदु गंभीर बीमारी का हवाला देकर...